फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   2.50 lakh homes without meter burning electricity in Gorakhpur

बिजली विभाग की लापरवाही: 2.50 लाख घरों में बिना मीटर जल रही बिजली, एमडी ने मांगा जवाब

Sun, 07 Mar 2021 04:33 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 07 Mar 2021 04:33 PM IST
सार

  • मंडल के पांचों अभियंताओं को एक सप्ताह में जवाब देने के लिए लिखा पत्र
  • लगभग 2.50 लाख कनेक्शनों पर अभी नहीं लग पाया मीटर

विज्ञापन
2.50 lakh homes without meter burning electricity in Gorakhpur
बिजली का बिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर जोन के विभिन्न जिलों के गांवों में लगभग 2.50 लाख उपभोक्ता बिना मीटर के ही बिजली का उपभोग कर रहे हैं। इस पर नाराजगी जताते हुए पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ. सरोज कुमार ने मंडल के पांचों अभियंताओं से एक सप्ताह में जवाब मांगा है। इन सभी कनेक्शनों पर 31 दिसंबर तक मीटर लगवाने का लक्ष्य था। इसमें देरी होने पर एमडी ने नाराजगी जाहिर कर आरोप पत्र भेजा है।
विज्ञापन


गोरखपुर जोन के पांच वितरण मंडलों में करीब 20 लाख कनेक्शन हैं। निगम की तरफ से उपभोक्ताओं के घरों में मीटर लगाने की मुहिम चलाई गई थी। इसके बाद भी लगभग 2.50 लाख कनेक्शनों पर अभी तक मीटर नहीं लग पाया है। पावर कारपोरेशन की तरफ से कोरोना काल में ही अभियंताओं को 31 दिसंबर तक हर हाल में इन कनेक्शनों पर मीटर लगवाने के लिए निर्देशित किया गया था। तय समय तक तय लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन


निगम के अधिकारियों ने एक निजी फर्म को 45 हजार व 36 हजार मीटर लगवाने की जिम्मेदारी दी। लेकिन इसके बाद भी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। इसके बाद पूर्वांचल वितरण निगम के एमडी डॉ. सरोज कुमार ने जोन के देवरिया मंडल, महराजंगज मंडल, कुशीनगर मंडल, गोरखपुर ग्रामीण मंडल प्रथम, गोरखपुर ग्रामीण मंडल द्वितीय के अधीक्षण अभियंताओं की लापरवाही मानते हुए सभी के खिलाफ आरोप पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सप्ताह भर के अंदर इन सभी अभियंताओं से सात बिंदुओं पर जवाब तलब किया है। सभी अभियंता स्टोर से मीटर आवंटित होने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य अभियंता देवेंद्र सिंह ने कहा कि अधीक्षण अभियंताओं ने अगर सभी कनेक्शनों पर मीटर लगवाने की जिम्मेदारी समय-समय पर निगरानी कर पूरी की होती तो ऐसी नौबत आती ही नहीं।

जोन के वितरण मंडलों के अनमिटर्ड उपभोक्ता
वितरण मंडल                    अनमिटर्ड कनेक्शन
ग्रामीण वितरण मंडल प्रथम      34563
ग्रामीण वितरण मंडल द्वितीय    45859
देवरिया वितरण मंडल            80009
कुशीनगर वितरण मंडल          44639
महराजगंज वितरण मंडल        51132
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed