फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   19 tourist police stationed in Gorakhpur city you will keep searching

Gorakhpur News: गोरखपुर शहर में तैनात हैं 19 पर्यटक पुलिस, ढूंढते रह जाएंगे आप

Mon, 10 Jul 2023 04:07 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jul 2023 04:07 PM IST
सार

उप निदेशक पर्यटन विभाग आरपी यादव ने कहा कि शुक्रवार को ही ज्वाइन किया है, ऐसे में शहर में पर्यटक पुलिस के तैनाती के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। जल्द ही जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
19 tourist police stationed in Gorakhpur city you will keep searching
पर्यटन पुलिस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पर्यटकों की सुविधा के लिए शहर में तैनात किए गए 19 पर्यटक पुलिस कहां हैं, इसका पता किसी जिम्मेदार को नहीं है। पर्यटक इन्हें ढूंढते रहते हैं, लेकिन ये कहीं भी नजर नहीं आ रहे हैं। रविवार को गोरखनाथ मंदिर, रामगढ़ताल, रेलवे स्टेशन, तारामंडल आदि जगहों पर पर्यटक पुलिस के तैनाती की पड़ताल की गई तो कहीं भी इन पर्यटक पुलिस तैनाती नहीं मिली।

विज्ञापन


शहर में आने वाले पर्यटकों को जानकारी के अभाव में किसी तरह की कोई समस्या का सामना न करना पड़े, इस लिहाज से शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटक पुलिस की तैनाती की गई थी। साल 2018 में गोरखनाथ मंदिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटन पुलिस को रवाना किया था। इसमें सात मोटरसाइकिल पर 14 और साइकिल पर तैनात पांच जवान शामिल थे।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: चर्चित चौरीचौरा शोहदों से बदनाम: किशोरी से छेड़खानी, बचाने आई बुआ की साड़ी खींची
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार की दोपहर एक बजे पड़ताल का सिलसिला रामगढ़ताल से शुरू हुआ तो वहां कहीं भी पर्यटक पुलिस नजर नहीं आए। यहां आसपास के लोगों से पूछने पर उन्होंने बताया कि कभी भी पर्यटक पुलिस को नहीं देखा है। दोपहर करीब 1:30 बजे वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला के खगोलविद् अमरपाल सिंह से पर्यटक पुलिस की जानकारी ली गई तो उनका कहना था कि उन्होंने यहां पर्यटक पुलिस को नहीं देखा है।

दोपहर करीब 2:15 बजे रेलवे स्टेशन के आसपास भी पर्यटक पुलिस की तलाश की गई, लेकिन वहां भी कहीं पर्यटक पुलिस नजर नहीं आए। दोपहर बाद करीब तीन बजे गोरखनाथ मंदिर परिसर में पर्यटक पुलिस खोजे नहीं मिले।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर में बारिश से लोगों को मिली राहत, गर्मी और उमस थे परेशान

ये थे पर्यटक पुलिस का दायित्व

  • पर्यटकों को सुरक्षा देना
  • यातायात सुगमता की जानकारी पर्यटकों को उपलब्ध कराना
  • पर्यटकों को अच्छे होटल, टैक्सी स्टैंड आदि की जानकारी देना
  • विशेष परिस्थितियों ने चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराना


उप निदेशक पर्यटन विभाग आरपी यादव ने कहा कि शुक्रवार को ही ज्वाइन किया है, ऐसे में शहर में पर्यटक पुलिस के तैनाती के बारे में जानकारी नहीं हो पाई है। जल्द ही जानकारी लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed