{"_id":"60f81cd08ebc3e6d1227c0bc","slug":"176-children-destitute-from-corona-will-get-financial-assistance-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: सीएम योगी ने किया बाल सेवा योजना का शुभारंभ, 176 बच्चों को मिली आर्थिक सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: सीएम योगी ने किया बाल सेवा योजना का शुभारंभ, 176 बच्चों को मिली आर्थिक सहायता
Thu, 22 Jul 2021 12:53 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 22 Jul 2021 12:53 PM IST
सार
कोरोना से बेसहारा हुए 176 बच्चों को मिली आर्थिक सहायता, बच्चों की देखरेख कर रहे अभिभावकों के खातों में एक साथ पहुंची तीन महीने के 12 हजार रुपये।
विज्ञापन
सीएम योगी अदित्यनाथ।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बेसहारा हुए जिले के 176 बच्चों की देखरेख कर रहे अभिभावकों के खातों में 22 जुलाई यानी आज एक साथ तीन महीने जुलाई, अगस्त और सितंबर की आर्थिक मदद के तौर पर 12-12 हजार रुपये पहुंचा। लखनऊ के लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाल सेवा योजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
इसका लाइव प्रसारण गोरखपुर के एनेक्सी भवन में भी हुआ। कार्यक्रम में जिले के सभी विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासन व पुलिस समेत कुछ अन्य विभागों के भी अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि जिले में छह ऐसे बच्चें हैं जिनके माता-पिता, दोनों की कोरोन संक्रमण से मौत हो गई। बाकी 170 बच्चों में से किसी की मां तो किसी के पिता की कोरोना से जान चली गई। सरकार इन बच्चों को आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ ही उनके रहने-खाने और पढ़ाई की भी व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
ज्यादातर बच्चे अपने माता-पिता में से किसी एक के पास या फिर रिश्तेदार के पास हैं। विभाग इन सभी की निगरानी कर रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने आज लखनऊ से इस योजना की शुरूआत की।
इस दौरान सभी पीड़ित बच्चों के अभिभावकों के खाते में चार हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन महीने की एक साथ 12 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भेज दी गई। जल्द ही कोरोना से निराश्रित महिलाओं को भी मदद मिलने की उम्मीद है। उन्हें उनकी योग्यता के आधार पर रोजगार दिया जाएगा।