{"_id":"6076f876a1c63e4c6e58b6de","slug":"17-rebels-expelled-from-bsp-party-during-panchayat-election-2021","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Panchayat Election 2021: बसपा के 17 बागी पार्टी से निष्कासित, जानिए क्या है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Panchayat Election 2021: बसपा के 17 बागी पार्टी से निष्कासित, जानिए क्या है वजह
Wed, 14 Apr 2021 07:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 14 Apr 2021 07:43 PM IST
सार
गोरखपुर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बसपा से बागी होकर लड़ने या समर्थित प्रत्याशियों का विरोध करने वाले पांच पदाधिकारियों सहित 17 नेताओं निष्कासित किया गया है।
विज्ञापन
बसपा
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में बसपा से बागी होकर लड़ने या समर्थित प्रत्याशियों का विरोध करने वाले पांच पदाधिकारियों सहित 17 नेताओं निष्कासित किया गया है।
निष्कासित नेताओं में जिला महासचिव विश्वजीत सिंह सैंथवार, जिला सचिव मनीष कुमार, जिला सचिव राजेंद्र राजभर, पूर्व सेक्टर प्रभारी जयकार प्रसाद, जिला सचिव सीताराम, पूर्व जिला सचिव महानंद गौतम, डॉ उपेंद्र प्रजापति, नरेश कुमार, तेज प्रताप उर्फ मुन्ना शाही, लालचंद, पंकज पांडेय, मुन्ना निषाद, बाबू लाल गुप्ता, प्रजापति शुक्ला, सुरेंद्र सिंह, राम प्रताप यादव, लालमन यादव शामिल हैं।
दरअसल, पार्टी की ओर से टिकट वितरण को लेकर पांच सूची जारी की गई थी। इसमें कई नाम ऐसे हैं जिनका टिकट नामांकन के बाद काट दिया गया। उनकी जगह पार्टी ने दूसरे प्रत्याशियों को समर्थित उम्मीदवार बना दिया।
विज्ञापन
पूर्व में टिकट पाए नेताओं ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। पार्टी की ओर से मानीटरिंग के लिए जिला सेक्टर प्रभारी लगाए गए थे, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर 17 नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया गया है।
बसपा जिलाध्यक्ष घनश्याम राही ने कहा कि पार्टी ने पहले ही साफ कर दिया था कि जिसे टिकट मिला है वहीं अधिकृत समर्थित प्रत्याशी है। इसके अलावा किसी ने पार्टी का बैनर, झंडा इस्तेमाल किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जो रिपोर्ट मिली है उसी आधार पर कार्रवाई कर शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराया गया है।