फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   17 officers make Team to deal with Covid 19 in gorakhpur

मिलकर लड़ेंगे कोरोना से जंग: कोविड से निपटने के लिए 17 अधिकारियों की टीम गठित

Wed, 14 Apr 2021 07:30 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 14 Apr 2021 07:30 PM IST
सार

  • सीएमओ ने एसीएमओ, डीसीएमओ और एनएचएम के अधिकारियों को बांटी जिम्मेदारी

विज्ञापन
17 officers make Team to deal with Covid 19 in gorakhpur
कोरोना टेस्ट - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण की रोकथाम और इलाज में मदद से के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 17 अधिकारियों की टीम गठित की है। यह टीम ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और कोविड कमांड सेंटर के समन्वय में रहते हुए हर प्रकार का आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगी। सीएमओ डॉ. सुधाकर पांडेय ने एसीएमओ, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी (डीसीएमओ) और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण करते हुए पत्र जारी किया है। यह टीम मिशन मोड पर 24 घंटे सक्रिय रहेगी।

विज्ञापन


सीएमओ ने बताया कि कोविड की रोकथाम में नियोजित प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी उद्देश्य के तहत टीम गठित की गई है। कोविड संबंधित प्रशिक्षण, लॉजिस्टिक सप्लाई, नियोजन, ब्लड सैंपलिंग, एक्स-रे जांच और शहरी आरआरटी की जिम्मेदारी एसीएमओ डॉ. नंद कुमार को, जबकि निजी अस्पतालों से समन्वय स्थापित करने व सीरो सर्विलांस का जिम्मा जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज कुमार पांडेय को दी गई है।
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. गणेश यादव रेलवे हॉस्पिटल और कोविड कमांड सेंटर से समन्वय स्थापित कर कोविड मरीजों को एल-वन, एल-टू और एल-थ्री अस्पतालों में स्थानांतरित करवाएंगे। उप जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी सुनीता पटेल इंट्रीगेटेड कोविड कंट्रोल कमांड यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. एके चौधरी सर्विलांस संबंधित जिम्मेदारियों को देखेंगे। बताया कि डॉ. जेके सिन्हा जोनल इंचार्ज अर्बन और ग्रामीण आरआरटी के नोडल अधिकारी की, एसीएमओ डॉ. एएन प्रसाद को 108-102 व एएलएस एंबुलेंस सेवा से समन्वय स्थापित कर मरीजों को स्थानांतरित करने की, एसीएमओ डॉ. एसएन त्रिपाठी को प्रशासनिक कार्य में सहयोग, डीसीएमओ डॉ. एके सिंह को स्पोर्ट कॉलेज के अलावा सैंपलिंग और रिपोर्टिंग की, डीसीएमओ डॉ. दिनेश सिंह को डेथ ऑडिट एवं अपडेशन, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एके पांडेय को जोनल इंचार्ज अर्बन, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके प्रसाद एवं चेस्ट फिजिशियन डॉ. एएन त्रिगुट को नंदानगर स्थित कोविड के एल-टू अस्पताल की जिम्मेदारी दी गई है।


सीएमओ ने बताया कि एसीएमओ डॉ. सीमा राय प्रशासनिक कार्य व नॉन कोविड एक्टिविटी, एसीएमओ डॉ. वीके मिश्रा टेलीमेडिसिन, जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी केएन बरनवाल शहरी क्षेत्र की सैंपलिंग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक पंकज आनंद फैसिलिटी एलॉटमेंट एंड अपडेशन, डीसीपीएम रिपुंजय पांडेय व डीडीएम पवन गुप्ता कांटैक्ट ट्रेसिंग व कांटैक्ट सैंपलिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed