फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   165 new corona positive got in Gorakhpur

गोरखपुर में आठ मासूमों समेत 165 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, चार की मौत

Wed, 30 Sep 2020 09:16 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Sep 2020 09:16 PM IST
विज्ञापन
165 new corona positive got in Gorakhpur
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।

गोरखपुर कोरोना संक्रमण के बीच तीसरे दिन भी 200 से कम मरीज मिले हैं। 24 घंटे में केवल 165 नए मरीज मिले हैं। साथ ही चार मरीजों की मौत भी हुई है। पहली बार संक्रमितों में आठ मासूम शामिल हैं, जो अलग-अलग घरों के हैं। इनकी उम्र तीन साल से लेकर नौ साल के बीच है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 15605 पहुंच गया है। इनमें 13694 लोग ठीक हो चुके हैं। जबकि मौत का आंकड़ा 252 पहुंच गया है। एक्टिव केस 1659 हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बीआरडी में लगातार कर्मियों के संक्रमित होने का सिलसिला रूक नहीं रहा है। बुधवार को भी तीन और कर्मी पॉजिटिव पाए गए हैं। इनके अलावा सबसे चिंता की बात यह है कि पहली बार 24 घंटे में आठ मासूम भी संक्रमण की चपेट में आए हैं।
विज्ञापन


यह अलग-अलग मोहल्लों के रहने वाले हैं। इनमें एक मासूम की उम्र तीन साल जबकि उसके भाई की उम्र छह साल है। यह लोग दिग्विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले हैं। जबकि पैडलेगंज में एक ही परिवार के दो मासूम बहनें संक्रमित मिली है। इनकी उम्र क्रमश छह और सात साल है। इनके अलावा शाहपुर में एक ही परिवार के तीन लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें एक मासूम की उम्र सात साल है। जबकि परिवार के दो अन्य सदस्यों की उम्र 22 और 55 साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बशारतपुर मोहल्ले में रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें नौ साल का एक बालक भी शामिल हैं। राजेंद्र नगर पश्चिम में एक ही परिवार के चार लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सात और चार साल के दो सगे भाई हैं। इनके अलावा बीआरडी मेडिकल कॉलेज कैंपस में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोग संक्रमित पाए गए हैं।

इनमें सात साल की एक मासूम भी शामिल हैं। वही, पुलिस लाइंस, जटेपुर उत्तरी में एक ही परिवार के दो लोग, रुस्तपुर में एक ही परिवार के दो लोग, बखूंदपुर में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

 

शहरी क्षेत्र में मिले 89 नए मरीज

शहर की बात करें तो 89 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 22 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा शाहपुर 14, गोरखनाथ 13, कोतवाली पांच, रामगढ़ताल नौ, गुलरिया 10, चिलुआताल दो, राजघाट 11 और तिवारीपुर में तीन मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की बात करें तो 58 नए मरीज मिले हैं। इनमें बांसगांव, उरुवा, खजनी, गोला में एक-एक, भटहट दो, ब्रह्मपुर तीन, कैंपियरगंज चार, चरगांवा 18, जंगलकौड़िया 10, खोराबार तीन, पिपराइच और सहजनवां में पांच-पांच, सरदारनगर में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा 18 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  

चार संक्रमितों की बीआरडी में मौत
पिछले 24 घंटे में चार संक्रमितों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें तीन जिले और देवरिया जिले के निवासी है। जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के खमौर निवासी 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बुधवार की सुबह इलाज के दौरान हुई है। कैंपियरगंज के चौमुखा निवासी 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत बुधवार को हुई है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के तारामंडल निवासी 82 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बुधवार की सुबह हुई है। जबकि देवरिया के भुजौली कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत मंगलवार की देर रात हुई है।  

सहायक औषधि आयुक्त को फार्मासिस्टों ने दी विदाई
सहायक औषधि आयुक्त राजेश श्रीवास्तव बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस मौके पर अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने उनको विदाई दी। इस दौरान ड्रग इंस्पेक्टर जय सिंह, अलका त्रिपाठी, रमेश कुमार, जिलाध्यक्ष मनोज आर्या, प्रदेश संगठन प्रभारी रजत राय, वसीउल्लाह खान, शैलेश कुमार जायसवाल, अंबे मणि त्रिपाठी, एके द्विवेदी, राजेश यादव, दुर्गेश नारायण पांडेय, चंदन राय, रितेश चौरसिया, योगेश कुमार, संजय कुमार, सौरभ प्रताप सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed