Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   16 road projects worth Rs 17 crore approved for the Bansgaon area

Gorakhpur News: बांसगांव क्षेत्र में 17 करोड़ की 16 सड़क परियोजनाएं मंजूर

Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 15 Nov 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
16 road projects worth Rs 17 crore approved for the Bansgaon area
गोरखपुर। गोरखपुर और देवरिया जिलों में 16 नई सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है। इन सड़कों की कुल लंबाई 17.1 किलोमीटर होगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बेहतर होगी। ये सभी सड़कें बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में पड़ती हैं।
विज्ञापन


इन परियोजनाओं का उद्देश्य क्षेत्र के विभिन्न गांवों और टोलों को मुख्य सड़कों से जोड़ना है। देवरिया जिले के गौरी बाजार ब्लॉक में तीन सड़क परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें कर्मेल सड़क से प्रधान टोला और जंगल अकटाहा से लक्ष्मीपुर तक के मार्ग शामिल हैं। इन तीनों परियोजनाओं की कुल लंबाई 3.1 किलोमीटर है। गोरखपुर जिले के कौड़ी राम ब्लॉक में पांच सड़क परियोजनाएं मंजूर हुई हैं। इनमें एन-2 से हरिजन बस्ती (रोडाइन उर्फ मझगावां) और एल-65 से राजगढ़ तक की सड़कें प्रमुख हैं। कौड़ी राम ब्लॉक की परियोजनाओं की कुल लंबाई 6.7 किलोमीटर है। बरहलगंज और बांसगांव ब्लॉक में भी कुल आठ परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।
विज्ञापन


इन नई सड़क परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा। यह स्थानीय निवासियों के लिए बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करेगा। सड़कें गांवों को मुख्य मार्गों से जोड़कर विकास को गति देंगी। इससे कृषि उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने में भी मदद मिलेगी। क्षेत्र के आर्थिक और सामाजिक विकास में इन सड़कों का महत्वपूर्ण योगदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
कोट
बांसगांव लोकसभा क्षेत्र की 16 सड़कों के निर्माण की मंजूरी मिली है। इसके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति विशेष आभार है।

नई सड़कों के बनने से बांसगांव के लोगों के आवागमन में सहूलियत होगी। अगले फेज में प्रदेश की कई और सड़क परियोजनाओं की स्वीकृति मिलेगी जिसमें बांसगांव की सड़कें भी शामिल हैं।
कमलेश पासवान, केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed