फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   159 students of MMMUT selected in many big companies of country

एमएमएमयूटी के 159 विद्यार्थियों का देश के कई बड़ी कंपिनयों में हुआ चयन, जानिए इनका सालाना पैकेज

Sat, 26 Dec 2020 06:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 26 Dec 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
159 students of MMMUT selected in many big companies of country
MMMUT - फोटो : अमर उजाला

मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 159 विद्यार्थियों का प्लेसमेंट देश की जानी मानी कंपनियों में हुआ है। इन कंपनियों में टीसीएस, कॉग्रिजेंट शामिल हैं। यह जानकारी एमएमएमयूटी के प्लेसमेंट और ट्रेनिंग सेल के प्रभारी प्रो वीके द्विवेदी ने दी।

विज्ञापन


बताया कि सबसे ज्यादा विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टीसीएस में हुआ है। टीसीएस में एमएमएमयूटी के 62 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। टीसीएस में सबसे ज्यादा पैकेज बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र विशाल गुप्ता को मिला है। उन्हें कंपनी ने सात लाख रुपये के सालाना पैकेज देगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि देश की प्रतिष्ठित कंपनी कॉग्निजेंट में भी एमएमएमयूटी के 53 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इस कंपनी में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 33 छात्र, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के नौ छात्र, बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के आठ छात्र, बीटेक मैकेनिकल इंजीनियरिंग के दो छात्र एवं एक एमटेक का छात्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन सभी छात्रों को कॉग्निजेंट ने 4.5 लाख के आरंभिक पैकेज पर नियुक्त किया है। इसके अलावा एमएमएमयूटी के 25 छात्रों को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में देश की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस में भी प्लेसमेंट मिला है। इन 25 छात्रों में बीटेक कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के 14 छात्र, बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के आठ छात्र एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीन छात्र शामिल हैं।
 

इन्हें मिला सबसे अधिक रुपये का पैकेज

इन्फोसिस में प्लेसमेंट पाने वाले छात्रों में सबसे ज्यादा पैकेज बीटेक कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष के छात्र स्नेहिल अग्रवाल को मिला है। कंपनी ने आठ लाख सालाना पैकेज पर नियुक्ति दी है। देश की नामचीन शिक्षण प्रौद्योगिकी कंपनी जारो एजुकेशन में तीन विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिला है। इनमें एमबीए की एक छात्रा, सहित बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग का एक छात्र और बीटेक सिविल इंजीनियरिंग का एक छात्र शामिल हैं।

जारो एजुकेशन में प्लेसमेंट पाने वालों में सबसे ज्यादा पैकेज एमबीए की छात्रा शेफाली को मिला है। कंपनी ने  8.48 लाख सालाना के आरंभिक पैकेज पर नियुक्ती दी है। इसके अलावा, प्रिज्म जॉनसन लिमिटेड में चार छात्रों को प्लेसमेंट हुआ है। प्रिज्म जॉनसन लि. में प्लेसमेंट पाने वालों में एक एमबीए का छात्र और बीटेक सिविल इंजीनियरिंग के तीन छात्र शामिल हैं।

डैफोडिल सॉफ्टवेयर लिमिटेड में भी एमएमएमयूटी के आठ छात्रों का चयन हुआ है। हेक्सावेयर लिमिटेड में तीन छात्रों का चयन हुआ है। प्रो द्विवेदी ने बताया कि जल्द ही नागारो, हमिंगवेव, एनआईआईटी, ऐजीलाइट टेक्नोलॉजीज, एस्कॉर्ट्स, जेके पेपर, बर्जर पेंट्स, विप्रो आदि शीर्ष कंपनियों में चयन प्रक्रिया आयोजित होने वाली है। इनमें एमएमएमयूटी के अन्य छात्रों को प्लेसमेंट मिलने की उम्मीद है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed