{"_id":"64690772dc4b9b7830022061","slug":"15-sweepers-found-missing-from-civil-lines-ward-dirt-found-in-municipal-commissioners-investigation-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-175282-2023-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सिविल लाइंस वार्ड से गायब मिले 15 सफाईकर्मी, नगर आयुक्त की जांच में मिली गंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सिविल लाइंस वार्ड से गायब मिले 15 सफाईकर्मी, नगर आयुक्त की जांच में मिली गंदगी
विज्ञापन
सिविल लाइंस वार्ड से गायब मिले 15 सफाईकर्मी, नगर आयुक्त की जांच में मिली गंदगी
फोटो है
- शहर में नहीं हो रही साफ-सफाई, सुबह की जांच में सामने आ रही सच्चाई
- सिविल लाइंस, बेतियाहाता, रुस्तमपुर, भरवलिया, इंदिरा नगर में पहुंचे नगर आयुक्त को मिली गंदगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। शहर के भीतर साफ-सफाई में लापरवाही की पोल नगर आयुक्त के निरीक्षण में खुल रही है। शनिवार की सुबह नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने सिविल लाइंस, बेतियाहाता, रुस्तमपुर, भरवलिया और इंदिरानगर में निरीक्षण किया। इस दौरान सिविल लाइंस में वार्ड में 15 सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले। एक अन्य कर्मचारी इमरान एक माह से अनुपस्थित पाया गया। नगर आयुक्त ने सुपरवाइजर शहीदुल्ला को लगातार गायब रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया।
नगर आयुक्त की जांच में इंदिरा बाल विहार से आंबेडकर चौराहा, फिराक गोरखपुरी चौक होते हुए रुस्तमपुर ढाले तक रोड के दोनों तरफ कई जगह कूड़े का ढेर मिला। इस रोड पर सुबह कोई सफाई कर्मचारी काम करते हुए नहीं मिला। फिराक गोरखपुरी चौक से रुस्तमपुर ढाले तक सड़क किनारे नाला में प्लास्टिक का ढेर पाया गया। कूड़े के ढेर के पास छुट्टा पशु भी पाए गए। नगर आयुक्त बेतियाहाता दक्षिणी में पहुंचे तो वहां बंटी पार्क (रिलायन्स जिओ) की सफाई व्यवस्था खराब मिली। पार्क में घास देखकर उन्होंने सफाई का निर्देश दिया। टूटी हुई चहारदीवारी की मरम्मत कराने को कहा। मंडी गेट के ठीक सामने रोड के दूसरी तरफ का बड़ा नाला प्लास्टिक से पूरी पटा था। इसके बगल से दुर्गा मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते पर कूड़े का ढेर था। इसके बाद नगर आयुक्त चिलमापुर रोड पर पहुंचे। इसी रोड पर वेंकटेश्वर सदन के ठीक सामने की गली में नाले की सफाई नहीं होने से नाले का पानी ओवरफ्लो करने से जलभराव हो गया था। चिलमापुर में श्वेता निवास के बगल के खाली प्लाट में कूड़ा देखकर नगर आयुक्त ने सफाई का निर्देश दिया। भरवलिया मंदिर के पास तालाब पर अतिक्रमण और सफाई की व्यवस्था काफी खराब देखकर उन्होंने सफाई निरीक्षक गौरीशंकर को अविलंब सुधार का निर्देश दिया।