फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   15 oxygen plants will be set up in Gorakhpur division by June due to third wave of Corona

तीसरी लहर की आशंका: गोरखपुर मंडल में जून तक लग जाएंगे 15 ऑक्सीजन प्लांट, कमिश्नर ने दिया ये खास निर्देश

Sun, 30 May 2021 10:15 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 30 May 2021 10:15 AM IST
सार

समीक्षा के दौरान कमिश्नर ने तैयारियां तेज करने का दिया निर्देश, मंडल में लगने हैं 25 प्लांट
 

विज्ञापन
15 oxygen plants will be set up in Gorakhpur division by June due to third wave of Corona
गोरखपुर ऑक्सीजन प्लांट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर समेत अन्य जिलों में भी भले ही ऑक्सीजन की मांग अब काफी कम रह गई है मगर प्रशासन ढीला नहीं पड़ा है। तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। नए आक्सीजन जेनरेटर प्लांट लगाने का काम तेजी से चल रहा है। गोरखपुर मंडल के चारो जिलों में कुल 25 ऑक्सीजन प्लांट और लगाए जाने हैं, जिनमें से 15 प्लांट जून तक स्थापित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार की देर शाम कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने वर्चुअल बैठक कर ऑक्सीजन प्लांट लगाए जाने के काम की समीक्षा की और तैयारियां तेज करने का निर्देश दिया। इस दौरान सभी जिलों के डीएम, सीडीओ एवं प्लांट स्थापित करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद थे। 
विज्ञापन


कमिश्नर ने गोरखपुर के नंदानगर स्थित टीबी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सिविल कार्य और तेज करने को कहा। यहां जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट लग जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह चौरीचौरा सीएचसी में बनाए जा रहे कोविड अस्पताल के लिए आक्सीजन प्लांट स्थापित किया जा चुका है। बड़हलगंज के राजकीय होम्योपैथिक मेडिल कॉलेज में बन रहे 100 बेड के कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने की प्रक्रिया चल रही है। यहां सिविल से जुड़े कार्य पूरे हो चुके हैं और जल्द ही ऑक्सीजन प्लांट गोरखपुर पहुंच जाएगा। 

इसी तरह हरनही में भी जल्द प्लांट लग जाने की उम्मीद है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भी ऑक्सीजन प्लांट लगाने का काम चल रहा है। जून महीने में यहां भी प्लांट स्थापित कर दिया जाएगा।

कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिया कि वे प्लांट लगने के बाद उसके संचालन में आने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार कर उन्हें उपलब्ध कराए ताकि उसे शासन को भेजकर खर्चे की व्यवस्था की जा सके। संचालन का जिम्मा स्वास्थ्य विभाग का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed