फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   14 roads of Gorakhpur city closed and diversion on 8 due to PM Modi Visit Gorakhpur

PM Modi Visit Gorakhpur: घर से निकलें तो जरा सोच समझकर, गोरखपुर शहर के 14 रास्ते बंद और 8 पर डायवर्जन

Fri, 07 Jul 2023 10:24 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 07 Jul 2023 10:24 AM IST
सार

शुक्रवार सुबह 11 बजे से भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू हो जाएगा। वहीं शहर के भीतर दोपहर 1:30 बजे से यह डायवर्जन प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री के शहर छोड़ने यानी शाम चार बजे तक यह डायवर्जन जारी रहेगा।

विज्ञापन
14 roads of Gorakhpur city closed and diversion on 8 due to PM Modi Visit Gorakhpur
प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर गीता प्रेस पर सुरक्षा में लगे जवान - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में शुक्रवार को घर पर रहने में बेहतरी है और यदि सुबह निकलें तो थोड़ा सोच समझ कर। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गीता प्रेस और रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम को देखते हुए शहर में 14 रास्ते बंद कर दिए गए और 8 स्थानों पर रूट डायवर्ट भी किया गया है। भारी वाहनों और प्राइवेट बसों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

विज्ञापन


ये सभी शहर के बाहर के रास्तों से होकर जाएंगे। इसके अलावा यातायात तिराहा से रेलवे स्टेशन की ओर वाहन नहीं जाएंगे। सभी वाहनों को डायवर्ट करके निकाला जाएगा। शुक्रवार सुबह 11 बजे से भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू हो जाएगा। वहीं शहर के भीतर दोपहर 1:30 बजे से यह डायवर्जन प्रभावी होगा। प्रधानमंत्री के शहर छोड़ने यानी शाम चार बजे तक यह डायवर्जन जारी रहेगा।
विज्ञापन


 

बंद रास्ते और डायवर्जन

- खोराबार देवरिया बाईपास से कूड़ाघाट तक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे, वे सिक्टौर के रास्ते होकर जा सकेंगे
- असुरन से कालीमंदिर की तरफ वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। वाहनों को कौवाबाग, रेलवे अंडरपास से गुजारा जाएगा।
- तमकुही तिराहा से कचहरी चौराहा के तरफ न जाएं, वाहन आंबेडकर चौक से डायवर्ट होगा।
- बिहार व कुशीनगर से आने वाले चारपहिया वाहन शहर में नहीं आएंगे, ये रामनगर करजहां से हाईवे से उतरकर खोराबार बाईपास मार्ग होकर जाएंगे।
- शास्त्री चौराहा से वाहनों को घोष कंपनी की ओर नहीं जाने दिया जाएगा, ये वाहन अंबेडकर चौराहा से डायवर्ट होकर जाएंगे।
- अग्रसेन तिराहा से टाउनहाल पेट्रोल पंप तिराहा की तरफ वाहन नहीं जाएंगे, ये वाहन विजय चौक से सुमेर सागर होते हुए आगे जाएंगे।
- विजय चौराहा से गणेश चौराहा की तरफ का वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा, ये वाहन सुमेर सागर एवं अलीनगर की तरफ डायवर्ट किये जाएंगे।
- घोष कंपनी चौराहा से गीता प्रेस मेन गेट व लालडिग्गी मार्ग पर वाहन नहीं जाएंगे, वाहन थाना कोतवाली एवं नखास चौराहा से जाएंगे।
- नखास चौराहा से रेती चौराहा एवं घंटाघर से रेती वाहनों नहीं जाएंगे।
- लालडिग्गी बंधा मोड़ से वाहन लालडिग्गी चौराहे की ओर नहीं जाएंगे।
- साहबगंज मंडी तिराहा से लालडिग्गी चौराहा तक वाहन नहीं जाएंगे।
- गणेश टी कंपनी (साहबगंज मंडी) की दुकान से राजस्थान अतिथि (गीता प्रेस) भवन की तरफ वाहन नहीं जाएंगे।
- लालडिग्गी बंधा मोड़ से कोई भी काॅर्मिशियल या अन्य प्राइवेट वाहन नेहरू पार्क तिराहा की तरफ नहीं जाएंगे।
- साहबगंज मंडी, बंधा मोड़ पेट्रोल पंप से कोई भी काॅर्मिशियल भारी या हल्के वाहन साहबगंज मंडी की तरफ नहीं जाएंगे।

 

शहर के बाहर यहां खड़ी होंगी प्राइवेट बसें

  • लखनऊ एवं वाराणसी की तरफ से आने वाली प्राइवेट बसें नौसड़ तिराहे पर खड़ी होंगी।
  • सिद्धार्थनगर व सोनौली से आने वाली प्राइवेट बसें बरगदवा में खड़ी होंगी।
  • महराजगंज जिले से आने वाली प्राइवेट बसें खजांची चौराहा के पास खड़ी होंगी।
  • बिहार, कुशीनगर व देवरिया से आने वाली प्राइवेट बसें एमएमएमयूटी के पास खड़ी होंगी।
  • पिपराइच मार्ग से आने वाली सभी प्राइवेट बसें जेल बाईपास रोड पर खड़ी होंगी।


यहां पर पार्क होंगे वीआईपी वाहन
- शहर क्षेत्र या जनपद के किसी भी क्षेत्र से आने वाले वीआईपी या जनप्रतिनिधि के वाहन हार्बर्ट बंधा से प्रवेश कर मछली मंडी बड़ा पार्किंग में पार्क होंगे।
-पुलिस के दो पहिया वाहन ज्योतिबा राव फुले छात्रावास बंधे के बगल में पार्क होंगे।
- पुलिस के चारपहिया वाहन अंध विद्यालय कैंपस में पार्क होंगे।
- मीडिया के दोपहिया वाहन नेहरू पार्क के बाउंड्री के बगल में पार्क होंगे।
- पुलिस, पीएसी एवं अर्द्धसैनिक बल के बड़े वाहन इंडियन आयल पेट्रोल पंप के पास बंधे के किनारे खड़े होंगे
- अन्य चारपहिया वाहन राजकीय आईटीआई कालेज कैंपस (लालडिग्गी) में खड़े होंगे।


 

विज्ञापन

इस मार्ग से जा सकेंगे गीताप्रेस के आमंत्रित अतिथि

- गोरखनाथ, तिवारीपुर, सुरजकुंड क्षेत्र से आने वाले आमंत्रित अतिथि इलाहीबाग पंपिंगसेट तिराहा से बंधा पेट्रोल पंप से बाएं मुड़कर साहबगंज मंडी होते हुए गीताजंली होटल मार्ग पर वाहनों को पार्क कर गीता प्रेस के पिछले द्वार से प्रवेश करेंगे।
-मोहद्दीपुर एरिया व गोलघर एरिया से आने वाले आमंत्रित अतिथि शास्त्री चौराहा, घोष कंपनी चौराहा, थाना कोतवाली, नखास चौक, खुनीपुर चौराहा से साहबगंज मंडी होते हुए गीताजंली होटल मार्ग पर वाहनों को पार्क कर गीता प्रेस के पिछले द्वार से प्रवेश करेंगे।
- अमर उजाला तिराहा, टीपीनगर, नौसड़ एवं गीडा क्षेत्र से आने वाले आमंत्रित अतिथि हार्बर्ट बंधा के रास्ते इंडियन ऑयल पेट्रोल टंकी से दाहिने मुड़कर साहेबगंज बाजार पार करते हुए गीता प्रेस उत्तरी गेट से प्रवेश करेंगे और वाहन गीतांजलि होटल रोड पर पार्क करेंगे।


 

इन रास्तों से गुजारे जाएंगे वाहन

- बीआरडी मेडिकल काॅलेज से खजांची असुरन, काली मंदिर तिराहा से गोलघर चौराहा से दाहिने मुड़कर विजय चौराहा, अग्रसेन तिराहा, टाउनहाल तिराहा से घोष कंपनी चौक, जिला अस्पताल जाएंगे। सदर अस्पताल से मेडिकल काॅलेज इसी रास्ते से जाएंगे।
-बीआरडी मेडिकल काॅलेज से एम्स जाने एवं आने वाले एंबुलेंस वाया मोहद्दीपुर होकर जाएंगी।
- नौसड़ की तरफ से आकर बीआरडी मेडिकल काॅलेज जाने वाले एंबुलेंस वाया पैडलेगंज, मोहद्दीपुर, कौवाबाग चौकी से असुरन होकर जाएंगी।
- नौसड़ की तरफ से जिला अस्पताल आने वाली एंबुलेंस टीपी नगर बेतियाहाता, शास्त्री चौक होकर जाएंगी।

इमरजेंसी हो तो डायल करें नंबर
किसी भी एंबुलेंस के आवागमन में समस्या होने पर ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर - 8081208538 पर संपर्क कर सकते हैं। एसपी ट्रैफिक श्यामदेव बिंद ने गीता प्रेस के आसपास रहने वाले लोगों से अपील की है कि वह दोपहर डेढ़ बजे से पहले अपने कामों को निपटा लें। अगर, कोई भी इमरजेंसी हो तो नंबर पर डायल करें, उनकी मदद में पुलिस मौजूद रहेगी।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed