{"_id":"649210e20b34ada10309315a","slug":"14-farmers-lodged-complaint-on-the-second-day-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-214607-2023-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: दूसरे दिन 14 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: दूसरे दिन 14 किसानों ने दर्ज कराई शिकायत
Wed, 21 Jun 2023 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 21 Jun 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
जंगल कौड़िया-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में भूमि अधिग्रहण का मामला
बनाया गया है हेल्प डेस्क, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की भी जिम्मेदारी तय
संवाद न्यूज एजेंसी
कैंपियरगंज। जंगल कौड़िया-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में भूमि अधिग्रहण संबंधित मामले को निपटाने के लिए तहसील सभागार में हेल्प डेस्क पटल बनाया गया है। दूसरे दिन मंगलवार को 14 किसानों ने यहां लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसका परीक्षण कर निस्तारण की कार्रवाई की जा रही है। ज्यादातर किसानों की शिकायत गजट से अधिक भूमि लेने की थी।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/एसडीएम कैंपियरगंज शाश्वत त्रिपुरारी ने बताया कि तहसील क्षेत्र के भूमि अधिग्रहण संबंधित मामले को निपटाने के लिए पटल बनाया गया है। संबंधित किसान लिखित शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
बताया कि किसानों की समस्या का समाधान कराने के लिए भूमि अध्याप्ति विभाग, एनएचएआई व राजस्व विभाग के कर्मचारी लगाए गए हैं। हेल्प डेस्क में तहसीलदार व नायब तहसीलदार की भी जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने किसान भूमि अधिग्रहण संबंधित समस्या को अविलंब अवगत कराए, उसका निस्तारण किया जाएगा।
इन किसानों ने दूसरे दिन दर्ज कराई शिकायत
साहबगंज के सुन्दर प्रसाद, कैलशी, बहादुर, छोटेलाल, कपिलदेव, सूर्यभान, रामप्रीत, जितेन्द्र, लालजी, रामचन्दर, घिसियावन, रामबृक्ष, बसंत, छोटेलाल, सरस्वती, उमेश, पन्ना देवी, कुमारी कली, जंगल बिहुली के माता प्रसाद, परदेशी, उषा देवी, राजपति, बगहीभारी के कपिलदेव, चन्द्रप्रकाश, आनन्द प्रकाश, कृष्ण चन्द्र, रामकिशोर। इनमें सह खातेदार भी शामिल हैं।
--