फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13618 people quarantined for coronavirus after come from other states in gorakhpur

गोरखपुर में अब तक 13618 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें क्या है खास इंतजाम

Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर Published by: vivek shukla Updated Sun, 05 Apr 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
13618 people quarantined for coronavirus after come from other states in gorakhpur
क्वारंटीन सेंटर में स्कैनिंग करते चिकित्सक। - फोटो : अमर उजाला।

जिले के 20 ब्लॉकों में शनिवार तक दूसरे प्रांतों से आए 13618 लोग क्वारंटीन किए जा चुके हैं। इसमें सात दिनों के भीतर दिल्ली, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा आदि प्रदेशों से आए 5958 लोग ग्रामपंचायतों के प्राथमिक विद्यालयों, सामुदायिक भवन या पंचायत भवनों में क्वारंटीन किए गए हैं। जबकि उसके पहले 7660 लोगों को उनके घरों में क्वारंटीन किया गया है। बाहर से आए पुरुषों को ही बाहर, जबकि महिलाओं और बच्चों को घर में ही क्वारंटीन किया गया है।

विज्ञापन


सीडीओ हर्षिता माथुर के मुताबिक, सभी 20 ब्लाकों में 1395 क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। अभी किसी की भी क्वारंटीन अवधि पूरी नहीं हुई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि बाहर से आए सभी लोग अपनी सूचना प्रशासन को दें। जानकारी छिपाने से न केवल वह खुद, बल्कि अपने परिवार और समाज को भी खतरे में डाल सकते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए ही शासन-प्रशासन ने लॉकडाउन और क्वारंटीन का निर्णय किया है। यह जनता के हित में है। इसमें सभी का सहयोग जरूरी है। क्वारंटीन सेंटर पर अगर किसी तरह की दिक्कत हो तो वह इसकी जानकारी संबंधित प्रधान और पंचायत सचिव को दें, उसका निस्तारण कराया जाएगा। अगर कोई घर से खाना मंगाना चाहता है तो उसकी भी सुविधा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed