फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   136 passengers affected at Gorakhpur airport due to closure of international sector

Gorakhpur News: इंटरनेशनल सेक्टर बंद होने से गोरखपुर एयरपोर्ट पर 136 यात्री प्रभावित

Sun, 01 Mar 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
136 passengers affected at Gorakhpur airport due to closure of international sector
- एयरलाइंस ने शुरू की रीबुकिंग प्रक्रिया, कनेक्टिंग फ्लाइट के यात्री रहे परेशान
विज्ञापन


गोरखपुर। इजराइल की ओर से ईरान पर हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय सेक्टर के अस्थायी रूप से बंद होने के कारण दुबई, शारजाह और अबू धाबी जाने वाले यात्रियों की उड़ानें प्रभावित हो गईं हैं। गोरखपुर एयरपोर्ट पर बंगलूरू, मुंबई और दिल्ली के जरिये कनेक्टिंग फ्लाइट से खाड़ी देशों की यात्रा करने वाले कुल 136 यात्री प्रभावित रहे।

एयरलाइनवार आंकड़ों के अनुसार, इंडिगो के सबसे अधिक 129 यात्री प्रभावित हुए हैं, जबकि स्पाइसजेट की मुंबई से कनेक्टिंग फ्लाइट के सात यात्री प्रभावित हुए। अकासा एयर का कोई भी यात्री प्रभावित नहीं रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, अंतरराष्ट्रीय सेक्टर के अस्थायी बंद होने से कनेक्टिंग और अग्रिम उड़ानों का संचालन बाधित हुआ, जिससे यात्रियों को यात्रा स्थगित करनी पड़ी। कई यात्री खाड़ी देशों के लिए पहले घरेलू उड़ान से बड़े हवाई अड्डों तक पहुंचते हैं, जहां से उनकी अंतरराष्ट्रीय उड़ान होती है। सेक्टर बंद रहने के कारण यह शृंखला प्रभावित हुई। वर्तमान में संबंधित एयरलाइनों की ओर से प्रभावित यात्रियों के लिए रीबुकिंग, रिफंड और वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। प्रभारी परिचालन विजय कौशल ने बताया कि एयरलाइन काउंटर और हेल्प डेस्क पर यात्रियों को उनके पीएनआर के अनुसार जानकारी और सहायता दी जा रही है। यात्रियों अपनी यात्रा से पहले संबंधित एयरलाइन से संपर्क बनाए रखें और उड़ान की स्थिति की पुष्टि कर लें, ताकि अनावश्यक असुविधा से बचा जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed