फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   132 people including six health workers infected with corona in Kushinagar

Corona in Kushinagar: कुशीनगर में छह स्वास्थ्यकर्मी समेत 132 लोग कोरोना से संक्रमित

Tue, 18 Aug 2020 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 18 Aug 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
132 people including six health workers infected with corona in Kushinagar
जांच के लिए सैंपल लेती टीम - फोटो : अमर उजाला
कुशीनगर में जिले के छह स्वास्थ्यकर्मियों और चार पुलिसकर्मियों समेत 132 लोग कोरोना से संक्रमित मिले हैं। इनमें पडरौना शहर से भी दो लोग शामिल हैं। जनपद में कुल पॉजिटिव केस की संख्या 2049 हो गई है। इसके अलावा मंगलवार को 116 मरीज ठीक होकर घर लौटे।
विज्ञापन


कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 132 नए केस मिलने के बाद संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार को भी पार कर गई। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार को शाम तक 1005 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें 873 निगेटिव और 132 पॉजिटिव केस हैं।
विज्ञापन


इन मरीजों में पडरौना ब्लॉक के के 12, कसया क्षेत्र से पांच, दुदही व सेवरही से तीन-तीन, नेबुआ नौरंगिया से 10, कप्तानगंज से चार, हाटा से नौ, कुशीनगर अर्बन से चार, सुकरौली से 17, तमकुही से 11, विशुनपुरा से एक, खड्डा से दो और अन्य क्षेत्रों से आठ मरीज हैं। सर्वाधिक 43 मरीज फाजिलनगर क्षेत्र से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना को लेकर राहत की खबर यह है कि मंगलवार को 116 मरीज ठीक होकर अपने घर लौटे। अब तक स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 1190 हो गई है, जबकि 12 संक्रमित लोगों ने इलाज के दौरान अपनी जान गंवाई है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 30997 लोगों की कोरोना जांच की गई है। होम आइसोलेशन में रखे गए 1249 लोगों में 631 जांच में निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed