फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   13 covid 19 positive got in maharajganj

महराजगंज में 13 नए मिले कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव मरीज हुए 253

Mon, 02 Nov 2020 07:20 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Mon, 02 Nov 2020 07:20 PM IST
विज्ञापन
13 covid 19 positive got in maharajganj
Covid 19 - फोटो : PTI

महराजगंज जिले में सोमवार को कुल 13 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। किसी व्यक्ति के स्वस्थ होने की सूचना नहीं है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की तरफ से अधिक से अधिक लोगों की जांच पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना के कुल मामले की संख्या 5474 है। 253 सक्रिय केस हैं, जबकि 87 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक स्वस्थ होने वालो की संख्या 5134 है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि जिले में सोमवार को 1219 लोगों की कोरोना जांच हुई है। अब तक जिले में कुल 187530 लोगों की जांच की जा चुकी है। 96 लोग होम आइसोलेसन में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे जांच संबंधी कार्य को पूरी तत्परता से करते हुए अधिक से अधिक लोगों की जांच किया जाना सुनिश्चित करें।


 

क्षय रोग नियंत्रण के लिए जागरूकता वैन रवाना

महराजगंज  जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार ने जिला चिकित्सालय परिसर से क्षय रोग को नियंत्रण के लिए जागरूकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्राम सभाओं में विशेष टीकाकरण के प्रति जागरूक करने की व्यवस्था बनाई गई है। पांच वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती माताओं को अन्य रोगों से बचाव के टीके लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि क्षयरोग जान लेवा रोग है। इस रोग को नियंत्रण के लिए आधुनिक और संपूर्ण उपचार सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर नि:शुल्क होती है। उन्होंने सरकार की ओर से क्षय रोगियों को पोषण के लिए मिलने वाली राशि के बारे में जानकारी दी। जागरूकता अभियान से जुडे सभी कर्मियों को दायित्व के प्रति सजग रहने की हिदायत दी।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के प्रति गांव-गांव प्रचार वैन के माध्यम से जागरूक करने की व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने महिला अस्पताल में नि:शुल्क कोविड जांच के लिए के लिए लैब का भी शुभारंभ किया। उन्होंने लैब कर्मचारियों से कहा कि कार्य के दौरान सावधानी बरतें। स्वयं को सुरक्षित रखते हुए बेहतर ढंग से कार्य करें। इस दौरान अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अशोक श्रीवास्तव, संतोष सिंह, सीएमएस डॉ. एके राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed