फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1250 liters of mustard oil was filled in unbranded drums in Patanjali's warehouse, notice issued

Gorakhpur: पतंजलि के गोदाम में बिना ब्रांड वाले ड्रम में भरा था 1250 लीटर सरसों का तेल, नोटिस जारी

Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 29 Apr 2025 11:54 PM IST
सार

टीम ने सहजनवां क्षेत्र में पानी के दो प्लांटों की भी जांच की। अवैध रूप से एक जगह पाउच में पानी भरा जा रहा था। बिना अनुमति के संचालित इस फैक्टरी को सील करते हुए मौके पर मिले 700 पाउच पानी को जब्त कर लिया गया। इसके बाद पानी के ही एक अन्य प्लांट की जांच करते हुए वहां से 3600 बोतल पानी जब्त किया गया।

विज्ञापन
1250 liters of mustard oil was filled in unbranded drums in Patanjali's warehouse, notice issued
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को जिले में ताबड़तोड़ छापा मारा। वाराणसी रोड पर पतंजलि के एक गोदाम पर छापा मारकर वहां ड्रम में रखे गए 1250 लीटर सरसों तेल को जब्त किया। यहां से धनिया, हल्दी व तेल का नमूना लेने के बाद गोदाम संचालक को नोटिस जारी किया गया।

विज्ञापन


इसके अलावा सहजनवां में पानी के दो फैक्टरियों पर छापा मारा गया। एक जगह से 3600 बोतल पानी व दूसरी जगह से 700 पानी के पाउच जब्त किए गए। पाउच वाली फैक्टरी को सील किया गया। नौसड़ में एक केला पकाने वाले कारखाना की जांच कर नोटिस दिया गया। एक आइसक्रीम का नमूना लिया गया। इसके अलावा दूसरे जिले से आई टीम ने खजनी में दूध व पनीर का नमूना लिया।
विज्ञापन


शहर से बाहर वाराणसी रोड पर पतंजलि का एक स्टोर है। टीम यहां पहुंची तो काफी गंदगी दिखी। अंदर 180 लीटर व सात ड्रमों में कुल 1250 लीटर सरसों का तेल भरा था। पूछने पर गोदाम संचालक ने टीम को बताया कि बैग व डिब्बों के डैमेज होने पर उनका तेल इन ड्रम में भरा जाता है। बाद में इन्हें लखनऊ डिपो को भेजा जाता है। हालांकि, इससे संबंधित पेपर नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने यहां से सरसों के तेल, हल्दी, धनिया आदि के नमूने लिए। इसके साथ ही स्टोर संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम ने सहजनवां क्षेत्र में पानी के दो प्लांटों की भी जांच की। अवैध रूप से एक जगह पाउच में पानी भरा जा रहा था। बिना अनुमति के संचालित इस फैक्टरी को सील करते हुए मौके पर मिले 700 पाउच पानी को जब्त कर लिया गया। इसके बाद पानी के ही एक अन्य प्लांट की जांच करते हुए वहां से 3600 बोतल पानी जब्त किया गया। बता दें कि पाउच वाले पानी का नमूना भी पहले फेल हो चुका है। विभाग के पास इस बात की खबर थी कि यहां बिना अनुमति के पानी की बाटलिंग का काम चल रहा है।

आइसक्रीम का लिया नमूना
पिछले दिनों नौकायन घाट पर महावीर आइसक्रीम नाम की दुकान से लिए गए आइसक्रीम में ब्लेड मिलने का वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद से आइसक्रीम की जांच चल रही है। मंगलवार को वाराणसी रोड पर भी एक दुकान से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। टीम ने दुकानदार से आइसक्रीम बनाने वालों के बारे में भी जानकारी ली। बता दें कि शहर में राजस्थान से आए लोग आइसक्रीम बनाकर बेचते हैं। जहां यह आइसक्रीम व फालूदा बनाई जाती है, वहां काफी गंदगी रहती है। पहले भी इस तरह की शिकायतें मिल चुकी हैं।

दूसरे जिले से आई टीम ने लिया दूध पनीर का नमूना
मिलावट के धंधे पर लगाम कसने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की अंतर जनपदीय टीमें भी दौरा कर रही हैं। मंगलवार को कुशीनगर जिले की टीम खजनी इलाके में जांच के लिए गई थी। टीम ने वहां से पनीर व दूध का नमूना लिया। बता दें कि खजनी इलाके से ही इस वक्त शहर में सबसे अधिक पनीर की आपूर्ति हो रही है। पनीर में मिलावट के सबसे अधिक शिकायतें भी हैं। इसीलिए दूसरे जिले से आई टीम ने सीधे खजनी जाकर ही दूध व पनीर का नमूना लिया।

केला बेचने के लाइसेंस पर पका रहा था
टीम ने नौसड़ में एक गोदाम पर छापा मारा। गोदाम संचालक के पास केला बेचने का लाइसेंस था, लेकिन वह गोदाम में केला पकाने का काम कर रहा था। हालांकि, जांच के दौरान यहां से कोई केमिकल नहीं मिला। गोदाम संचालक का तर्क था कि उसे इस बात की जानकारी नहीं थी कि केला पकाने के लिए अलग से लाइसेंस लेना होता है। लाइसेंस नहीं होने की वजह से संचालक को नोटिस जारी करते हुए 24 घंटे में नया लाइसेंस लेने का निर्देश दिया गया। अन्यथा कार्रवाई होगी।


पतंजलि स्टोर के गोदाम में गंदगी थी। सात ड्रमों में सरसों का तेल भरा था। संचालक ने बताया कि यह डैमेज बोतलों का तेल है, जिसे लखनऊ भेजा जाना है। संचालक को नोटिस भेजकर जवाब मांगा गया। इसके अलावा पानी की 3600 बोतलें व 700 पाउच जब्त किए गए। एक दुकान से आइसक्रीम का नमूना लिया गया। दूसरे जिले से आई टीम ने पनीर व दूध का नमूना लिया है। कुल आठ सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई होगी। - डॉ. सुधीर कुमार सिंह, सहायक आयुक्त खाद्य

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed