{"_id":"631ad08363019d12d52db5a0","slug":"123-crore-development-work-will-be-done-in-gorakhpur-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"Good News: गोरखपुर शहर में 123 करोड़ से होंगे विकास कार्य, शासन ने 141 कार्यों को दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Good News: गोरखपुर शहर में 123 करोड़ से होंगे विकास कार्य, शासन ने 141 कार्यों को दी स्वीकृति
Fri, 09 Sep 2022 11:04 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Sep 2022 11:04 AM IST
सार
गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से स्वीकृत सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।
विज्ञापन
गोरखपुर सांसद रवि किशन और नगर आयुक्त अविनाश सिंह।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में 123 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम क्षेत्र में 141 विकास कार्य होंगे। इनमें कई कार्य नगर निगम में शामिल 32 गांवों में भी होंगे। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन ने निर्माण कार्य की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
शासन ने सभी कार्यों को कराने के लिए नगर निगम को कार्यदायी संस्था के रूप में स्वीकृति देते हुए निर्माण कार्य की जिम्मेदारी दी है। नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत शासन स्तर से करीब 35 करोड़ 62 लाख 35 हजार रुपये के सापेक्ष 17 करोड़ 81 लाख 16 हजार रुपये की प्रथम किस्त जारी की गई है।
विज्ञापन
इससे कुल 11 स्थलों पर आरसीसी नाली, सीसी सड़क, इंटरलाकिंग टाइल्स द्वारा सड़कों का चौड़ीकरण आदि का कार्य कराया जाना है। इसके अंतर्गत खोराबार गांव, वार्ड संख्या 70 जंगल नकहा, ग्राम सिकरी, वार्ड संख्या 65 महुईसुघरपुर, हरसेवकपुर नंबर दो में शताब्दीपुरम और जंगल लक्ष्मीपुर, पादरी बाजार, वार्ड संख्या छह चरगावां आदि में कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन
नगर आयुक्त ने बताया कि इसी क्रम में नगर निगम के विभिन्न वार्डों समेत शामिल गांवों में भी करीब 86 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य होंगे।
उधर, गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला ने मुख्यमंत्री त्वरित आर्थिक विकास योजना के माध्यम से स्वीकृत सड़क एवं नाला निर्माण कार्य को धनराशि जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया है।