फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12,000 census workers received training in the district.

जनगणना : आज से ऑनलाइन कर सकते हैं स्वगणना

Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
12,000 census workers received training in the district.
गोरखपुर। जनगणना के तहत अब बृहस्पतिवार से मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वगणना कर सकते हैं। 21 मई तक स्वगणना के बाद प्रगणक मकानों की गणना करेंगे। जब मकानों की गणना होगी तो प्रगणक घर-घर जाएंगे और जो लोग स्वगणना किए रहेंगे, उनसे उनका यूनिक नंबर लेकर मौके पर जांच करेंगे और ओके कर देंगे। इस प्रक्रिया से समय बचेगा और सुविधा होगी।
विज्ञापन






जिले में जनगणना के लिए 12 हजार कर्मियों ने प्रशिक्षण लिया है। इसके तहत पांच तहसील, नगर निगम के पांच जोन एवं अन्य 11 नगर निकायों में प्रशिक्षण दिया गया। अब प्रशिक्षित प्रगणक 22 मई से घरों में जाएंगे और मकानों की गणना करेंगे, जबकि फरवरी 2027 में दूसरे चरण में जनगणना होगी। सात से 20 मई तक विभिन्न विभागों में कार्यक्रमों के लिए दिवस निर्धारित किया गया है। इस दौरान जनप्रतिनिधियों के साथ विभागीय अधिकारी लोगों को प्रेरित किया जाएगा कि वे जनगणना में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्व गणना करेंगे और स्वगणना में भी सही जानकारी भरें।
विज्ञापन


ऐसे करेंगे स्वगणना

अपने मोबाइल या कंप्यूटर में https//se.census.gov.in पर क्लिक करके एचएलओ एप खोले। पंजीकरण के दौरान ओटीपी प्राप्त होगी। इसमें अपने परिवार के बारे में जानकारी भरनी होगी। 34 प्रश्नों का उत्तर देना है। सबमिट करने पर यूनिक आईडी प्राप्त होगी, जिसे बताने पर प्रगणक कम समय में मकानों की गणना कर सकेंगे। यदि स्वगणना में कोई गलती हो जाती है तो उसे बाद में प्रगणक या पर्यवेक्षक सुधार सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एडीएम वित्त एवं राजस्व विनीत कुमार सिंह ने कहा कि वर्जनजनगणना के तहत बृहस्पतिवार से स्वगणना शुरू होगी। 7 से 21 मई तक स्वगणना में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा ताकि वे इसमें रूचि लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed