{"_id":"6152217e8ebc3e058b3518d6","slug":"1200-allottees-will-get-the-gift-of-pm-s-house-on-diwali-gorakhpur-city-news-gkp410862532","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 1200 आवंटियों को दिवाली पर मिलेगा पीएम आवास का तोहफा, गुलजार होगा परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 1200 आवंटियों को दिवाली पर मिलेगा पीएम आवास का तोहफा, गुलजार होगा परिवार
Tue, 28 Sep 2021 10:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 10:57 AM IST
सार
नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने महेसरा में बन रहे निर्माणाधीन सिटी बस चार्जिंग स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्माण मानक के अनुसार पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री आवास योजना। (फाइल फोटो)
- फोटो : Social Media
विस्तार
गोरखपुर के मानबेला में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जीडीए की तरफ से बनवाए जा रहे आवास के बारे में राहत वाली सूचना है। योजना के 1200 से अधिक आवासों के आवंटियों को दिवाली तक कब्जा मिल जाएगा। आवासों के निर्माण एवं विकास से जुड़े सभी कार्य अक्तूबर में पूरे हो जाएंगे। आवंटियों को रजिस्ट्री में खर्च होने वाली रकम भी बचेगी। आवंटियों को 500 रुपये के स्टांप पर पंजीकृत अनुबंध कराकर कब्जा दिया जाएगा।
गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से मानबेला में 1488 आवासों का निर्माण कराया जा रहा है। लॉटरी के माध्यम से 1200 से अधिक लोगों को आवास आवंटित हो चुके हैं। आवंटी, प्राधिकरण को समय से किस्त दे रहे हैं। कुछ की किस्त पूरी हो चुकी है। योजना में अधिकतर काम पूरे हो गए हैं।
बिजली, जलापूर्ति, ड्रेनेज जैसे काम बाकी हैं। इसके लिए बजट उपलब्ध हो जाने से इसमें तेजी आ गई है। योजना को फर्टिलाइजर के मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए करीब 40 मीटर लंबी सड़क के लिए जमीन की पैमाइश हो चुकी है। लोनिवि ने निर्माण शुरू कर दिया है। इस सड़क के बन जाने से योजना के आवंटियों का आवास तक आना-जाना आसान हो जाएगा। जीडीए के मुख्य अभियंता पीपी सिंह ने बताया कि विकास से जुड़े कार्य तेजी से हो रहे हैं।
विज्ञापन
जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के ज्यादातर काम पूरे हो गए हैं। जो थोड़े-बहुत काम बचे हैं उसे तेजी से पूरा किया जा रहा है। दिवाली तक आवंटियों को कब्जा देने का प्रयास है। लेक व्यू योजना के आवंटियों को कब्जा पत्र जारी होने लगा है।