फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 online courses for skill development will start in DDU

Gorakhpur News: डीडीयू में शुरू होंगे स्किल डेवलपमेंट के 12 ऑनलाइन कोर्स

Fri, 19 Apr 2024 06:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 19 Apr 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
12 online courses for skill development will start in DDU
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और बीएसएन इन्फोटेक, लखनऊ के मध्य बृहस्पतिवार को एमओयू किया गया। इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ‘विद्या ब्रिज’ पोर्टल के माध्यम से नवीन ट्रेंड्स के अनुसार ऑनलाइन व्यवसायिक प्रशिक्षण कोर्स उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने बताया कि विद्या ब्रिज व्यक्तित्व विकास से जुड़े आठ सप्ताह और चार सप्ताह के कुल 12 प्रकार के ऑनलाइन कोर्स विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को ऑफर करेगा। सभी कोर्स पूरी तरह निशुल्क होंगे। ये सभी ऑनलाइन प्रोफेशनल कोर्स दो-दो क्रेडिट के होंगे।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को ऑनलाइन कोर्स के माध्यम से इंडस्ट्री की कार्यप्रणाली, क्रियाकलाप, उनके लिए आवश्यक स्किल्स का ज्ञान और रोजगार के लिए आवश्यक विभिन्न क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान, इंटरव्यू कौशल, व्यक्तित्व विकास, कंप्यूटर और एंटरप्राइज स्तर पर ईआरपी सॉफ्टवेयर का कार्य अनुभव प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनईपी को ध्यान में रखते हुए इस तरह के ऑनलाइन कोर्सेज को आगे मेन कोर्स में क्रेडिट के साथ शामिल किया जाएगा। डीएसडब्ल्यू प्रो. अनुभूति दूबे एवं ऑपरेशन मैनेजर इति चौधरी ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed