{"_id":"5f96cfc48ebc3e9bdc31ab6e","slug":"12-corona-positive-got-in-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, छह की रिपोर्ट आई निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज में मिले 12 कोरोना पॉजिटिव, छह की रिपोर्ट आई निगेटिव
Mon, 26 Oct 2020 07:01 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 26 Oct 2020 07:01 PM IST
विज्ञापन
Corona
- फोटो : PTI
महराजगंज जिले में सोमवार को 12 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि छह लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक कोरोना के कुल मामले 5375 हो चुके हैं।
विज्ञापन
इनमें सक्रिय मामले महज 329 हैं। अब तक 4961 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। वहीं अब तक 85 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने कहा कि कोरोना से बचाव को लेकर सभी को सतर्क रहने की जरूरत है। मास्क का इस्तेमाल अनिवार्य रूप से किया जाए। भीड़ वाले स्थान पर सैनिटाइजर व थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन
हर समय शारीरिक दूरी के मानक का भी ख्याल रखा जाए। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से अधिक से अधिक लोगों की जांच की जा रही है। 178209 सैंपल की जांच अब तक हो चुकी है।a
विज्ञापन