फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   12 centers have been set up for the examinations of B.Ed, M.Ed and B.P.Ed.

डीडीयू : बीएड, एमएड और फार्मेसी की परीक्षाओं की समय सारिणी जारी

Fri, 17 Apr 2026 02:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
12 centers have been set up for the examinations of B.Ed, M.Ed and B.P.Ed.
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में बीएड, एमएड, बीपीएड के चतुर्थ सेमेस्टर और फार्मेसी की परीक्षाओं की समय सारिणी बृहस्पतिवार को जारी कर दी गई। बीएड, एमएड और बीपीएड की 21 अप्रैल और फार्मेसी की परीक्षाएं दो मई से शुरू होंगी। समय सारिणी वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा विभाग की ओर से इन परीक्षाओंं के लिए जारी समय सारिणी के मुताबिक, इस परीक्षा में सम सेमेस्टर 2025-26 के संस्थागत और बैक पेपर के अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। फिलहाल बीएड, एमएड और बीपीएड के चतुर्थ सेमेस्टर की समय सारिणी जारी हुई है। यह परीक्षाएं 21 अप्रैल से शुरू होकर 30 अप्रैल को संपन्न होंगी। बीएड, एमएड और बीपीएड के द्वितीय सेमेस्टर की समय सारिणी जल्द जारी की जाएगी। बीएड, एमएड और बीपीएड की परीक्षाओं के लिए 12 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

फार्मेसी में डिप्लोमा इन फार्मेसी के प्रथम व द्वितीय वर्ष और बीफार्म चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मई से शुरू होकर 13 मई को संपन्न होंगी। फार्मेसी की पढ़ाई सिर्फ विश्वविद्यालय में ही होती है। द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं की समय सारिणी भी जल्द जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



गोरखपुर में छह, देवरिया में चार और कुशीनगर में दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
बीएड, एमएड और बीपीएड की परीक्षाओं के लिए गोरखपुर में विश्वविद्यालय परिसर के साथ ही सेंट एंड्रयूज कॉलेज, दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज, महात्मा गांधी पीजी कॉलेज, महंत अवेद्यनाथ राजकीय महाविद्यालय, जंगल कौड़िया और नेशनल पीजी कॉलेज, बड़हलगंज में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी तरह देवरिया में बीआरडी पीजी कॉलेज, देवरिया, मदन मोहन मालवीय पीजी कॉलेज, भाटपाररानी, स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज, मठलार और संत विनोबा पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। कुशीनगर में बुद्ध पीजी कॉलेज और उदित नारायण पीजी कॉलेज को केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed