फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CBSE Results 2020: Girls top in CBSE Board results 2020

सीबीएसई : बारहवीं में बेटियां अव्वल, दिव्यांगी के दिव्य प्रदर्शन से गोरखपुर का नाम रोशन

Tue, 14 Jul 2020 11:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 14 Jul 2020 11:26 AM IST
विज्ञापन
CBSE Results 2020: Girls top in CBSE Board results 2020
cbse result - फोटो : अमर उजाला।

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा के परिणाम में शहर में बेटियों का दबदबा रहा है। लड़कों के मुकाबले 7.34 फीसदी ज्यादा लड़कियां पास हुईं हैं। मेरिट लिस्ट में भी बेटियां छाईं हैं। जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ की छात्रा दिव्यांगी त्रिपाठी ने बायोलॉजी संवर्ग में 99.6 फीसदी अंक (498/500) हासिल करके अव्वल रही हैं।

विज्ञापन


ह्यूमैनिटीज में उदया पब्लिक स्कूल के अमन कुशवाहा को 97.4 फीसदी अंक हासिल हुआ है। एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के वैभव गुप्ता और उर्विजा पांडेय ने 97.2 फीसदी अंक हासिल करके मैथ संवर्ग के टॉपर बने हैं। कॉमर्स में जेपी एजूकेशन एकेडमी की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव अव्वल रही हैं।
विज्ञापन


बोर्ड ने सोमवार को अचानक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इससे स्कूल प्रबंधन व विद्यार्थियों को रिजल्ट निकालने और देखने में देरी हुई। इस बार के परीक्षा परिणामों में भी बेटियों का दबदबा है। मैथ, बायोलॉजी, कामर्स और ह्यूमनिटीज की मेरिट लिस्ट में बेटियां ही छायी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बायोलॉजी संवर्ग में आर्मी पब्लिक स्कूल के निखिल पांडेय और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल की आंचल यादव को 97 फीसदी अंक मिले हैं। वहीं, मैथ संवर्ग में आर्मी स्कूल के अभिषेक यादव को 97 फीसदी अंक मिले हैं। इस तरह तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से चार विद्यार्थियों ने 97 फीसदी अंक हासिल करके अपनी श्रेष्ठता साबित की है। शहर के स्कूलों के जो परिणाम आए हैं, उसके मुताबिक मैथ संवर्ग में एकेडमिक ग्लोबल स्कूल जंगल धूसड़ के विद्यार्थियों ने झंडा गाड़ा है।

एकेडमिक ग्लोबल स्कूल के तमाम विद्यार्थियों को 90 फीसदी से ज्यादा अंक मिले हैं। कामर्स में जेपी एजूकेशन की छात्रा साक्षी श्रीवास्तव अव्वल रही हैं। शहर के ज्यादातर स्कूलों के रिजल्ट 100 फीसदी रहा है। मैथ और बायोलॉजी के टॉपरों की सूची में आरपीएम एकेडमी, गोरखपुर के कई विद्यार्थियों के नाम हैं। द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस, संस्कृति पब्लिक स्कूल, एबीसी पब्लिक स्कूल, रैंपस, सेंट्रल एकेडमी, नवल्स सहित तमाम स्कूलों का रिजल्ट बेहतर आया है।

जिले के टॉपर

  • दिव्यांगी त्रिपाठी, 99.6 फीसदी, जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • अमन कुशवाहा 97.4 फीसदी, उदया पब्लिक स्कूल
  • वैभव गुप्ता, 97.2 फीसदी, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
  • उर्विजा पांडेय, 97.2 फीसदी, एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
  • शिवांशु प्रताप सिंह 97.2 फीसदी सेंट्रल हिंदू स्कूल
  • शिवांशु प्रताप सिंह 97.2 फीसदी सेंट्रल हिंदू स्कूल
  • अभिषेक यादव, 97 फीसदी, आर्मी स्कूल
  • निखिल पांडेय, 97 फीसदी आर्मी पब्लिक स्कूल
  • आंचल यादव 97 फीसदी आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल
  • साक्षी श्रीवास्तव 97 फीसदी जेपी एजूकेशन एकेडमी
  • शैलजा 96.8 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • राधा पांडेय 96.6 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • ईशान हर्ष 96.6 फीसदी द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस
  • हर्षिता गुप्ता 96.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • अंशिका मनचंदानी 96.6 फीसदी, ब्लासम सीनियर सेकेंड्री स्कूल

ये हैं अलग-अलग ग्रुप के टॉपर

बायोलॉजी
  • दिव्यांगी त्रिपाठी 99.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • निखिल पांडेय 97 फीसदी आर्मी पब्लिक स्कूल
  • आंचल यादव 97 फीसदी आक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल
  • शैलजा 96.8 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • राधा पांडेय 96.6 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • रुपांशु पांडेय 96.4 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • यथार्थ गुप्ता 96.2 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • किशन श्रीवास्तव 96 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
मैथ
  • वैभव गुप्ता 97.2 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
  • उर्विजा पांडेय 97.2 फीसदी एकेडमिक ग्लोबल स्कूल
  • अभिषेक यादव 97 फीसदी आर्मी स्कूल
  • ईशान हर्ष 96.6 फीसदी द पिलर्स पब्लिक स्कूल सिविल लाइंस
  • हर्षिता गुप्ता 96.6 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • दानिश हुसैन 96.4 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • श्रेयांश पांडेय 96.4 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • आलोक शुक्ला 96 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • रवि प्रताप वर्मा 96 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • विकास पांडेय 96 फीसदी आरपीएम एकेडमी गोरखपुर
  • मोहम्मद अरहम खान 96 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
  • सृष्टि श्रीनेत 96 फीसदी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल
कॉमर्स
  • साक्षी श्रीवास्तव 97 फीसदी जेपी एजूकेशन एकेडमी
  • प्रथम नेभानी 96.2 फीसदी हॉलमार्क स्कूल ह्यूमैनिटीज
  • अमन कुशवाहा 97.4 फीसदी, उदया पब्लिक स्कूल
  • जेईई मेन के सिटी टॉपर को 94.6 फीसदी अंक मिले


जेईई मेन में 99.60 परसेंटाइल हासिल करने वाले आरपीएम एकेडमी, गोरखपुर के विद्यार्थी चेतन चौरसिया को बारहवीं में 94.6 फीसदी अंक मिले हैं। फिजिक्स, केमिस्ट्री व मैथमेटिक्स में 95-95 और हिंदी और अंग्रेजी में 94-94 अंक हैं। कठिन परीक्षा में ज्यादा और बोर्ड में कम नंबर पर चेतन कहते हैं कि सफलता मायने रखती है। अभी जेईई एडवांस का पेपर देना है। आईआईटी से बीटेक करने का इरादा है। बोर्ड परीक्षा में मिले मार्क्स से संतुष्ट नहीं हूं। मैथ, फिजिक्स व केमेस्ट्रिी का पेपर बहुत अच्छा हुआ था। एवरेज मार्किंग ने सब कुछ गड़बड़ कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed