{"_id":"64de7aea2dd77c0a300dacd4","slug":"112-people-deposited-fee-for-plot-allotment-in-gida-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-275733-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: गीडा में प्लाॅट आवंटन के लिए 112 लोगों ने जमा किया शुल्क, अब होगा साक्षात्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: गीडा में प्लाॅट आवंटन के लिए 112 लोगों ने जमा किया शुल्क, अब होगा साक्षात्कार
Fri, 18 Aug 2023 10:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 10:18 AM IST
सार
गीडा सीईओ पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिन 112 लोगों ने आवेदन के साथ 10 प्रतिशत अग्रिम धनराशि जमा की है, उन्हें ही साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। अभी आवेदन पत्रों की जांच की जा रही है। इसके बाद 23 व 24 अगस्त को साक्षात्कार होगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
गोरखपुर जिले के गीडा क्षेत्र में फैक्टरी लगाने के लिए 160 लोगों ने प्लॉट के लिए आवेदन किया था। इसमें से जिन 112 लोगों ने प्लॉट के लिए निर्धारित 10 प्रतिशत अग्रिम धरोहर राशि जमा की है, उन्हें 23 व 24 अगस्त को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। चयनित लोगों को प्लॉट आवंटित किया जाएगा।
गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) में फैक्टरी लगाने के लिए प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया चल रही है। इस बार प्रक्रिया में बदलाव यह किया गया है कि आवेदकों को 10 प्रतिशत अग्रिम धनराशि जमा करना है। इसके बाद आवंटित होने पर 20 प्रतिशत धनराशि जमा करनी है। इस तरह कुल 30 प्रतिशत धनराशि जमा करने पर प्लॉट पर कब्जा मिलेगा। इस कारण आवेदकों की संख्या में कमी आ गई है।
इसे भी पढ़ें: प्रदर्शनी में दिखा एक से बढ़कर एक फोटोग्राफ, रवि किशन बोले- गोरखपुर विकास की पटकथा लिख रही तस्वीरें
विज्ञापन
गीडा ने प्लास्टिक पार्क, गारमेंट्स पार्क व जनरल पार्क के लिए कुल मिलाकर 240 प्लॉटों के आवंटन के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। 10 अगस्त तक आवेदन का मौका था।