{"_id":"69af36e3e972d4682e0fdf29","slug":"11-people-were-fined-after-a-wedding-guest-was-beaten-up-assaulted-and-pelted-with-stones-gorakhpur-news-c-7-gkp1062-1252509-2026-03-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाकी की मौजूदगी में हुई शादी की रस्में: शादी में बराती को पीटने पर बवाल, मारपीट- पत्थरबाजी; 11 लोगों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की मौजूदगी में हुई शादी की रस्में: शादी में बराती को पीटने पर बवाल, मारपीट- पत्थरबाजी; 11 लोगों का चालान
Tue, 10 Mar 2026 02:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Tue, 10 Mar 2026 02:38 AM IST
सार
आरोप है कि घटना के बाद, जिस घर में शादी हो रही थी, उसके परिजन मारपीट करने वाले युवक के घर पहुंचकर विवाद की वजह पूछी तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। थोड़ी देर बाद कुछ अज्ञात आरोपी के घर पहुंचे, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसबीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने स्थिति संभालते हुए 11 लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें चालान कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : सांकेतिक
विस्तार
पीपीगंज थाना क्षेत्र के थवईपार गांव में रविवार रात शादी के दौरान मामूली विवाद ने हिंसा का रूप ले लिया। बराती और गांव के युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें एक बराती युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान पत्थरबाजी हुई, जिससे पूरे गांव में तनाव फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति संभालते हुए 11 लोगों को हिरासत में लेकर चालान किया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार, रविवार की रात गांव में एक लड़की की शादी थी। बरात गांव में प्रवेश कर रही थी, तभी देर से पहुंचे एक बराती और गांव के कुछ युवकों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद मारपीट में बराती घायल हो गया। लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
आरोप है कि घटना के बाद, जिस घर में शादी हो रही थी, उसके परिजन मारपीट करने वाले युवक के घर पहुंचकर विवाद की वजह पूछी तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। थोड़ी देर बाद कुछ अज्ञात आरोपी के घर पहुंचे, दरवाजा तोड़ने की कोशिश की और पत्थरबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
इसबीच किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पीपीगंज पुलिस ने स्थिति संभालते हुए 11 लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें चालान कर दिया। पुलिस की मौजूदगी में शादी के बाकी रस्में पूरी की गईं। सोमवार सुबह कई परिवारों ने सुरक्षा के मद्देनजर अपने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा।
मामले में थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी लोगों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। हालांकि मामले में 11 लोगों का चालान किया गया है।
मामले में थाना प्रभारी पीपीगंज अरुण कुमार सिंह ने बताया दोनों तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है। सभी लोगों ने आपस में सुलह समझौता कर लिया। हालांकि मामले में 11 लोगों का चालान किया गया है।