फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 Heads of Departments absent in NAAC evaluation meeting will get notice

गोरखपुर विश्वविद्यालय : नैक मूल्यांकन की बैठक में अनुपस्थित 11 विभागाध्यक्षों को मिलेगा नोटिस

Thu, 26 Aug 2021 01:59 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 01:59 AM IST
विज्ञापन
11 Heads of Departments absent in NAAC evaluation meeting will get notice
गोरखपुर विश्वविद्यालय : नैक मूल्यांकन की बैठक में अनुपस्थित 11 विभागाध्यक्षों को मिलेगा नोटिस
विज्ञापन

गोरखपुर। नैक मूल्यांकन को लेकर बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के कमेटी हाल में बैठक हुई। इसमें कुलाधिपति के समक्ष तैयारियों के प्रेजेंटेशन की जानकारी दी गई। बैठक में 11 विभागाध्यक्ष अनुपस्थित रहे, जिन्हें विवि प्रशासन कारण बताओ नोटिस जारी करेगा।

कुलपति प्रो. राजेश सिंह ने कहा कि नैक मूल्यांकन की तैयारियों पर कुलाधिपति ने विश्वविद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए ए प्लस प्लस की ओर अग्रसर होने के लिए शुभकामनाएं दी हैं। ऐसे में इस रेटिंग को हासिल करने के लिए सभी शिक्षकों को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। तीन दिनों तक चलने वाली बैठक में नैक मूल्यांकन के लिए आवश्यक सभी इंडिकेटर का विस्तृत प्रेजेंटेशन किया जाएगा। इस दौरान नैक कोऑर्डिनेटर, आइक्यूएसी, नैक एडवाइजर संकाय अध्यक्ष और विभागाध्यक्ष से चर्चा कर एसएसआर को और बेहतर बनाने की दिशा में कार्य होगा। कुलपति ने कहा कि नैक मूल्यांकन और विभागीय कार्यों में रुचि न लेने पर जवाब तलब किया जाएगा। बैठक में आइक्यूएसी के कोऑर्डिनेटर प्रो. अजय सिंह, नैक एडवाइजर प्रो. नरेश त्रिखा, नैक कोऑर्डिनेटर प्रो. संदीप दीक्षित, एनआईआरएफ के कोऑर्डिनेटर प्रो. गौर हरी बेहरा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed