{"_id":"6ae1185a76541dfaaf0da25b","slug":"11-athletes-selected-for-the-national-athletics-meet-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1500053-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए 11 खिलाड़ी चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नेशनल एथलेटिक्स मीट के लिए 11 खिलाड़ी चयनित
विज्ञापन
गोरखपुर। हैदराबाद में 14 से 16 नवंबर तक आयोजित होने वाली 20वीं नेशनल इंटर डिस्ट्रिक्ट जूनियर एथलेटिक्स मीट के लिए जिले के 11 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी 11 नवंबर को ट्रेन से हैदराबाद रवाना होंगे।
जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव एनडी सिंह सोलंकी ने बताया कि अंडर-14 बालक वर्ग में योगेश, अभिषेक यादव, कमलेश यादव और विष्णु का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में तृप्ति, आद्वितीय गुप्ता, सृष्टि और अंशिका चयनित हुई हैं। वहीं, अंडर-16 बालक वर्ग में 600 मीटर दौड़ के लिए राज निषाद और पेंटाथलॉन के लिए प्रदीप राजभर का चयन हुआ है। बालिका वर्ग में 80 मीटर हर्डल के लिए तृषा शर्मा चुनी गई हैं। टीम के मैनेजर मनोज सिंह और कोच अमित कुमार सिंह होंगे। संघ की ओर से खिलाड़ियों को ट्रैकसूट, ट्रेन का किराया और खाने-पीने की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी।