फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10790 candidates left the exam on the last day, suspicious student found in a center

Gorakhpur News: आखिरी दिन 10790 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा, एक केंद्र में मिला संदिग्ध छात्र

Sun, 01 Sep 2024 03:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 01 Sep 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
10790 candidates left the exam on the last day, suspicious student found in a center
परीक्षा देकर निकलते अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

सिपाही भर्ती परीक्षा के आखिरी दिन शनिवार को 10790 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाहपुर इलाके के एक केंद्र से पुलिस ने दूसरी पाली में एक संदिग्ध अभ्यर्थी को हिरासत में ले लिया। जन्म की तारीख में अंतर मिलने पर उसके दस्तावेज और मार्कशीट आदि का सत्यापन किया गया। करीब एक घंटे तक जांच पड़ताल कर, गड़बड़ी नहीं मिलने पर उसे घर रवाना कर दिया गया।

विज्ञापन


परीक्षा के नोडल अफसर एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह से शांतिपूर्ण रही। एक युवक के जन्म तारीख मिसमैच होने पर जांच पड़ताल की गई, सही मिलने पर उसे छोड़ दिया गया।
विज्ञापन


जिले में 55 केंद्रों पर हो रही परीक्षा में पांचवे दिन 49152 महिला व पुरुष अभ्यर्थियों को परीक्षा देना था। दोनों पाली में हुई परीक्षा में कुल 38362 अभ्यर्थी ही परीक्षा में शामिल हुए। 10790 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सुरक्षा जांच के लिए सभी केंद्र पर दो घंटे पहले ही अभ्यर्थियों का जमावड़ा लग गया था। गेट पर प्रवेश पत्र व दस्तावेज की जांच के बाद बायोमीट्रिक कराकर अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्र पर कंट्रोल रूम बनाया गया था, जहां से कक्ष में बैठे अभ्यर्थियों के साथ ही निरीक्षक की निगरानी की जा रही थी।  दोपहर 12 बजे पहली पाली की परीक्षा खत्म होने और अपराह्न तीन बजे से शुरू होने वाली दूसरी पाली की परीक्षा देने अभ्यर्थी केंद्र पर पहुंचे तो शहर के अधिकांश चौराहों पर थोड़ी देर के लिए भीड़ लग गई। यातायात पुलिस की मुस्तैदी से एक घंटे के भीतर स्थित सामान्य हो गई। रेलवे स्टेशन व बस अड्डा पर सुबह से देर रात तक अभ्यर्थियों की भीड़ जुटी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed