फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   105 year old Narmu General Secretary started hunger strike

लाइन बक्सा की जगह ट्रॉली बैग देने पर विरोध: 105 वर्ष के नरमू महामंत्री ने शुरू की भूख हड़ताल, बोले- जान चली जाए, गम नहीं

Tue, 31 Aug 2021 08:45 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Tue, 31 Aug 2021 08:45 PM IST
सार

ड्राइवर और गार्ड को ट्रॉली बैग देने का कर रहे विरोध, महामंत्री ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों को ट्रॉली बैग दिए जाने का आदेश रेल का कर्मचारी स्वीकार नहीं करेगा। इसके लिये लंबा आंदोलन करना पड़ेगा।

विज्ञापन
105 year old Narmu General Secretary started hunger strike
एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 105 वर्षीय महामंत्री केएल गुप्त भूख हड़ताल पर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पूर्वोत्तर रेलवे में कार्यरत रनिंग कर्मचारियों (लोको पायलट, गार्ड) को रेल प्रशासन द्वारा ट्रॉली बैग दिए जाने के विरोध में एनई रेलवे मजदूर यूनियन (नरमू) के 105 वर्षीय महामंत्री केएल गुप्त ने मंगलवार को भूख हड़ताल शुरू कर दी। नरमू दफ्तर पर पहुंचीं सीपीओ ने नरमू महामंत्री से भूख हड़ताल खत्म करने का अनुरोध किया लेकिन उन्होंने खारिज कर दिया। केएल गुप्त ने कहा कि जान चली जाय, कोई गम नहीं है पर अन्याय नहीं होने दूंगा। उधर, देर शाम महामंत्री की सेहत की डॉक्टरों की टीम ने जांच की।

विज्ञापन


मंगलवार को गोरखपुर लॉबी में कार्यरत रनिंग कर्मचारी जुलूस के रूप में अनशन स्थल पहुंचे। वहां गगनभेदी नारों के साथ महामंत्री केएल गुप्त को माला पहनाकर अनशन का स्वागत किया। उपाध्यक्ष मुन्नी लाल गुप्त ने कहा कि इसी तरह एकता की जरूरत है। मांगों को पूरा कराकर दम लेंगे। संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्रा ने कहा कि लखनऊ मंडल के वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर, संचालन लखनऊ की ओर से एक तरफा आदेश जारी किया गया है जबकि रेलवे बोर्ड मे मामला लंबित है।
विज्ञापन


महामंत्री ने कहा कि रनिंग कर्मचारियों को ट्रॉली बैग दिए जाने का आदेश रेल का कर्मचारी स्वीकार नहीं करेगा। इसके लिये लंबा आंदोलन करना पड़ेगा।  महामंत्री ने कहा कि एक सितंबर को शाम 5:30 बजे धरना स्थल पर विशाल सभा होगी। इस दौरान सभी उपस्थित साथी को अपने कार्यालय से एक-एक कर्मचारी को लाना होगा। इस अवसर पर शाखा मंत्री इंद्रेश, दयाराम यादव, आशीष श्रीवास्तव, एमके महाराज, एनके मेहरा, एसके जायवाल, मनोज गुप्ता, आरिफ जामाल अंसारी, टिंकू, वीपी नायक, अतुल सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजय मालवीय, एस के. चौरसिया, अरविंद, भारतेंदु आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थायी रूप से ट्रॉली बैग पर रोक लगे : विनोद

पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ ने भी रनिंग स्टॉफ कर्मचारियों को लाइन बक्सा की जगह ट्रॉली बैग देने पर विरोध तेज कर दिया है। महामंत्री विनोद कुमार राय व अन्य पदाधिकारियों ने डीजल लॉबी पर धरना दे रहे लोको पायलटों को समर्थन दिया। कहा कि रेलवे बोर्ड से कोई स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी नहीं किया गया है। अधिकारी दबाव बनने पर अब अस्थायी रूप से ट्रॉली बैग देने पर रोक लगाने का विचार कर रहे हैं। लेकिन यह स्वीकार नहीं किया जाएगा। पूर्व की तरह हमेशा के लिए लाइन बक्सा देने के आदेश पर ही आंदोलन खत्म होगा। संघ रनिंग स्टॉफ कर्मचारियों के साथ खड़ा है। इस अवसर पर प्रवक्ता एके सिंह, मनोज द्विवेदी, पीएन भट्ट आदि मौजूद रहे।

लोको पायलटों का प्रदर्शन जारी
ट्रॉली बैग के विरोध में आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के आह्वान पर पूर्वोत्तर रेलवे के लोको पायलटों का प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। लोको पायलट गोरखपुर स्टेशन स्थित डीजल लॉबी के सामने शाम तक धरने पर बैठे रहे। इस मौके पर विनय शर्मा, जेएन शाह, भरत कुमार, शिव पूजन वर्मा, मिथलेश मिश्रा, एमके महाराज, सुजीत राय आदि उपस्थित रहे।

रनिंग स्टॉफ इसलिए कर रहे हैं विरोध
- ट्रॉली बैग में संरक्षा उपकरण होने से वजन 15 किलो से ज्यादा होगा।
- इसे लोको पायलट व गार्ड को ही ढोना होगा।
- लाइन बक्सा को संविदा पर रखे कर्मचारी ढोते हैं।
- कभी-कभी मालगाड़ी प्लेटफॉर्म पर नहीं खड़ी होती है, लाइन तक खुद ले जाना होगा।
- गार्ड व ड्राइवर ड्यूटी के बाद गाड़ी के लिए दूसरे स्टेशन पर रुकते हैं, ट्रॉली बैग पास में रखना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed