फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   10 thousand rupees were charged for releasing the youth.

Gorakhpur News: वसूली-निलंबन

Tue, 06 Feb 2024 03:44 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Feb 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
10 thousand rupees were charged for releasing the youth.
युवक को छोड़ने के लिए 10 हजार वसूले..दरोगा-तीन सिपाही निलंबित
विज्ञापन

एसएसपी ने जांच के बाद की कार्रवाई, केस भी हो सकता है दर्ज
पुलिस वालों का रुपये मांगने को लेकर बातचीत का ऑडियो वायरल
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। खोराबार थाने की रामनगर कड़जहां पुलिस चौकी के इंचार्ज रहे शंभू साहनी, सिपाही विक्रांत सिंह, अरविंद पांडेय और अभिषेक शुक्ला को निलंबित कर दिया गया है। आरोप है कि इन सभी ने एक युवक को छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये वसूले। बाद में बाइक देने के लिए 10 हजार रुपये और मांग रहे थे।
पीड़ित के भाई ने मोबाइल फोन पर हुई बातचीत को रिकाॅर्ड कर लिया और इसे वायरल कर दिया। मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर उन्होंने जांच का निर्देश दिया था। एएसपी की जांच रिपोर्ट पर सभी पुलिस वालों को निलंबित कर दिया गया है। खबर है कि अफसर आरोपी पुलिस वालों पर केस दर्ज कराने पर भी विचार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, खोराबार के जंगल बेलवार निवासी जामवंत कुमार दो फरवरी को अपने एक मित्र के घर पर गया था। वहां पर रात में उसे गांव वालों ने चोर समझ लिया और पुलिस को सूचना दी। सिपाही विक्रांत आरोपी जामवंत कुमार को चौकी पर लाया और फिर सुबह गांव वालों ने आकर कार्रवाई न करने की सिफारिश करते हुए गलत सूचना की बात कही। इसके बाद पुलिस ने छोड़ने के लिए 10 हजार रुपये की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 10 हजार रुपये लेने के बाद जामवंत को छोड़ दिया गया, लेकिन उसकी बाइक व मोबाइल फोन को पुलिस ने नहीं लौटाया। जामवंत के भाई भीम ने पुलिस से मोबाइल व बाइक के लिए संपर्क किया तो फिर से पुलिस की ओर से 10 हजार रुपये की मांग कर दी गई।
इसके बाद भीम ने जिन भी पुलिस वालों से बातचीत की, सबके फोन को रिकॉर्ड कर उसे वायरल कर दिया। एसएसपी ने इस मामले में एएसपी को जांच सौंपी थी। जांच रिपोर्ट आधार पर सभी दोषी पुलिस वालों को निलंबित करते हुए विभागीय जांच का आदेश दे दिया गया है।


वर्जन
चौकी इंचार्ज रहे शंभू साहनी और वहां पर तैनात तीन सिपाहियों को जांच के बाद निलंबित कर दिया गया है। विभागीय जांच का आदेश दिया गया है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- कृष्ण कुमार बिश्नोई, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed