{"_id":"6570db297c5b1083d30677f7","slug":"10-teams-of-the-university-inspected-215-colleges-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-391483-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: विश्वविद्यालय की 10 टीमों ने किया 215 कॉलेजों का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: विश्वविद्यालय की 10 टीमों ने किया 215 कॉलेजों का निरीक्षण
Thu, 07 Dec 2023 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 07 Dec 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
- पारदर्शी और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कॉलेजों का हुआ सत्यापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विषम सेमेस्टर परीक्षा की तैयारियां तेजी से की जा रही हैं। परीक्षा को पारदर्शी और नकल विहीन कराने के लिए विश्वविद्यालय की 10 टीमों ने तीन दिन में 215 कॉलेजों का भौतिक सत्यापन किया।
टीम ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए कुछ दिनों पहले कॉलेजों से 26 बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई थी। सेंटर के लिए कुल 215 कॉलेजों ने आवेदन दिए थे। इसके बाद कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने केंद्र निर्धारण के लिए 26 भौतिक सत्यापन कराने का फैसला लिया। सत्यापन के लिए शिक्षकों की तीन सदस्यीय 10 टीमों का गठन किया गया। इन टीमों ने तीन दिनों तक 215 कॉलेजों में सभी बिंदुओं पर सत्यापन किया और सभी कॉलेजों को जियो टैग किया।
कुलसचिव को सौंपी रिपोर्ट
टीम ने गोरखपुर के 80 कॉलेजों, कुशीनगर के 55 कॉलेजों, देवरिया के 80 कॉलेजों की जांच की और उनके दस्तावेजों का अवलोकन किया तथा सुविधाओं को परखा। सभी टीमों ने निरीक्षण के दिन ही बंद लिफाफे में अपनी गोपनीय रिपोर्ट कुलसचिव को सौंपी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर खरा उतने वाले कॉलेजों को ही परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इन बिंदुओं का किया गया सत्यापन
- परीक्षा के लिए उपलब्ध कक्षा कक्ष की संख्या, कॉलेज तक पक्का रास्ता और गाड़ियों के पहुंचने की सुगमता, कॉलेज में चहारदीवारी और गेट, सभी कमरे में दोनों तरफ से वॉइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे, स्ट्रांग रूम में डबल लॉक आलमारी एवं सीसीटीवी कैमरे, चालू हालत में कंप्यूटरों की संख्या, शौचालय और पेयजल की व्यवस्था