{"_id":"60f693d28ebc3e73587ccf41","slug":"10-people-selected-for-post-of-regional-youth-welfare-officer-and-one-candidate-for-post-of-exercise-teacher-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: 11 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, जानिए किन पदों पर हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: 11 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, जानिए किन पदों पर हुआ चयन
Tue, 20 Jul 2021 02:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:43 PM IST
सार
जिले के 10 लोगों का क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं एक अभ्यर्थी का व्यायाम शिक्षक पद पर हुआ चयन। सीएम योगी आदित्यनाथ की वर्चुअल मौजूदगी में हुआ कार्यक्रम।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लखनऊ स्थित पांच कालीदास मार्ग से मिशन रोजगार के अन्तर्गत 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों एवं 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।
इस कड़ी में गोरखपुर के 10 युवाओं को क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी और एक अभ्यर्थी को व्यायाम शिक्षक का नियुक्ति पत्र जनप्रतिनिधियों और अफसरों की मौजूदगी में दिया गया।
मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से लखनऊ में कुछ अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र वितरित कर इसका शुभारंभ किया। गोरखपुर निवासी क्षेत्रीय प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयनित रश्मि त्रिपाठी एवं अवनीश कुमार यादव को मुख्यमंत्री ने लखनऊ में मुख्य कार्यक्रम में अपने हाथों से नियुक्ति पत्र दिया।
विज्ञापन
एनआईसी में नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक सहजनवा शीतल पांडेय, विधायक खजनी संत प्रसाद, डीएम के विजयेंद्र पांडियन, सीडीओ इंद्रजीत सिंह, उप निदेशक युवा कल्याण गोरखपुर संजय सिंह एवं जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
इन्हें मिला नियुक्ति पत्र
एनआईसी सभागार से क्षेत्रीय प्रादेशिक युवा कल्याण अधिकारी पद पर चयनित सत्यम, शशि प्रभा सिंह, वसुधा पांडेय, शैलेंद्र, नूतन सोनकर, आदित्य कुमार चंद एवं विवेक गोंड़ को नियुक्ति पत्र मिला। इसके अलावा व्यायाम शिक्षक ब्रिजेश यादव को नियुक्ति पत्र मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को यहां सत्यम से संवाद करना था लेकिन व्यवस्तता के कारण वे बात नहीं कर पाए।