{"_id":"6afa1bb3f45d8534670b92ff","slug":"10-injured-from-both-sides-in-a-dispute-over-a-drain-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1519693-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: नाली विवाद में दो पक्षों के 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: नाली विवाद में दो पक्षों के 10 घायल
विज्ञापन
सहजनवां। थाना क्षेत्र के धर्मदास पट्टी टोला कोल्हुई में रविवार को नाली के विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर धारदार हथियार, फावड़ा, फरसा, लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
पट्टी धर्मदास निवासी रामसजन शर्मा का पड़ोसियों से नाली को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार सुबह करीब 10:45 बजे करीब 10 लोग गाली-गलौज करते हुए उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया। रामसजन शर्मा और दुर्गेश शर्मा को निशाना बनाकर धारदार हथियारों से वार किए गए।
परिवार की महिलाओं के साथ भी मारपीट और अभद्रता करने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने गहने छीनने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में रामसजन, दुर्गेश, हरिश्चंद, दयानंद, विवेक, रीना, नीलम, सोनी, गुड्डी और तन्नू घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो की हालत गंभीर है। पीड़ित पक्ष ने सहजनवां थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद