फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.25 lakh houses lost power for three hours

ट्रांसमिशन लाइन में फाल्ट: 1.25 लाख घरों की तीन घंटे तक गुल रही बिजली, गर्मी से लोगों का हाल रहा बेहाल

Wed, 17 May 2023 03:22 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 17 May 2023 03:22 PM IST
विज्ञापन
1.25 lakh houses lost power for three hours
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

गोरखपुर के मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन से मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन( ओल्ड और न्यू) तक आने वाली हाईटेंशन लाइन मंगलवार को ब्रेक (टूट) हो गई। दोपहर 12:30 बजे जंगल सिकरी के पास तार टूटकर नीचे गिर गया। जमीन के संपर्क में आते ही ट्रांसमिशन से जुड़े शहरी क्षेत्र के 11 बिजली घरों की लाइन बंद हो गई और करीब आधे शहर की बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन


मोहद्दीपुर मुख्य अभियंता कार्यालय के साथ आस पास भी दफ्तरों की बिजली गुल हो गई। वैकल्पिक लाइन में एक दिन पहले फाल्ट होने से इसका सहारा भी नहीं लिया जा सका। वहीं इसकी वजह से तपती धूप और 40 डिग्री तापमान में कटौती से लोग बेहाल हो गए।
विज्ञापन


बिजली निगम के मुताबिक, बरहुआ ट्रांसमिशन बिजली घर से मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन बिजली घर को आने वाली 132 केबी लाइन का तार सोमवार की रात 9.22 बजे अचानक ओवरलोड से टूट गया। बिजली गुल होने पर अफसरों ने रात 10 बजे आनन-फानन में मोतीराम अड्डा ट्रांसमिशन से मोहद्दीपुर को जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल की। इसके बाद आधा दर्जन बिजली घरों से जुड़े क्षेत्रों में रोस्टर के मुताबिक बिजली आपूर्ति देने की व्यवस्था बनी। जैसे-तैसे रात होती गई, आपूर्ति सामान्य बनी रही। लेकिन, जैसे-जैसे धूप तेज हुई घरों में बिजली की मांग बढ़ने पर एसी कूलर व पंखे चलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी दौरान 12.30 बजे अचानक मोतीराम अड्डा की लाइन का तार जंगल सिकरी में टूट गया। लाइन ट्रिप होने पर आधे शहर की बिजली गुल हो गई। शहर के तारामंडल, खोराबार, जीआरडी, विश्वविद्यालय, कोर्ट, हास्पिटल, एम्स, रेलवे, मोहद्दीपुर, टाउनहाल, बक्शीपुर, शाहपुर, सर्किट हाउस, लोहिया समेत अन्य बिजली घरों से जुड़े करीब सवा लाख घरों की बिजली गुल होने से त्राहि-त्राहि मच गई। ट्रांसमिशन के अफसरों ने आनन-फानन में बरहुआ ट्रांसमिशन की लाइन के तार को दुरुस्त कराकर तीन घंटे बाद( 3:30 बजे) आपूर्ति बहाल कराई। इस दौरान बिजली दफ्तरों में भी काम-काज ठप रहा।

 

एक साथ लोड देने पर ट्रिप हो जा रही बिजली

मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन से बिजली घरों की आपूर्ति बहाल होने के बाद लोड अधिक बढऩे से लाइट ट्रिप कर जा रही है। सिर्फ मोहद्दीपुर ट्रांसमिशन पर पिछले दो से तीन दिन में प्रतिदिन 214 से 217 एंपियर की खपत से बिजली का भार पड़ रहा था। इससे बिजली घर पर 50 मेगावाट तक की खपत होने लगी थी। ऐसे में ओवरलोड होने से लाइन ट्रिप कर गई।

बिजली दफ्तरों में काम-काज रहा ठप
बिजली दफ्तरों में काम-काज ठप रहा। बिजली कटौती से होने से कई दफ्तरों में अंधेरा छाया रहा। विभागीय जेनरेटर नहीं होने से बिजली आपूर्ति ठप रही। दफ्तरों के बिजली बिल काउंटर पर भी काम ठप था। लोग लाइन लगाकर बिजली आपूर्ति के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।



ट्रांसमिशन की लाइन पर ओवरलोड की दिक्कत से बिजली आपूर्ति गुल हो गई। 24 घंटे बिजली आपूर्ति दी जा रही और लंबे समय से केबल मरम्मत नहीं हुआ। ऐसे में लाइन पर दबाव बना तो तार टूट गया। सूचना पर टीम को मौके पर भेजकर आपूर्ति सामान्य करवाने का प्रयास किया। तीन घंटे में आपूर्ति सामान्य हो गई।-डीपी जोशी, अधीक्षण अभियंता ट्रांसमिशन।


दोपहर में गर्मी और धूप बहुत थी। इसी बीच बिजली आपूर्ति गुल हो गई। घर पर इनवर्टर डिस्चार्ज हो गया था। लंबे समय से बिजली आपूर्ति सामान्य थी। इनवर्टर की बैटरी खराब हो गई। जरूरत पड़ी तो दिक्कत होने लगी। घर में छोटे बच्चों को काफी तकलीफ हुई।-राज आर्य।

टाउन हाल बिजली ऑफिस गए थे। वहां सभी काउंटर बंद थे। पूछने पर लोगों ने बताया कि अभी बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आधा घंटा इंतजार किया, लेकिन गर्मी और धूप से बिन पंखे से वहां दस मिनट रुकना मुश्किल था। वापस लौट आया।-शालीन श्रीवास्तव।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed