फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.15 lakh new children enrolled in council school

गोरखपुर: परिषदीय स्कूल में 1.15 लाख नए बच्चों ने लिया दाखिला, नामांकन का मिला था 68,108 लक्ष्य

Thu, 06 Oct 2022 07:16 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 06 Oct 2022 07:16 AM IST
सार

बीएसए आरके सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में सत्र 2022-23 में शासन की ओर से दिए गए नए नामांकन के सापेक्ष तकरीबन दोगुना प्रवेश कराया गया है। नामांकित बच्चों को शासन की ओर से यूनिफार्म, कॉपी, किताब आदि भी मुहैया कराई जाएगी।

विज्ञापन
1.15 lakh new children enrolled in council school
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

गोरखपुर में परिषदीय स्कूलों की बदलती तस्वीर अब अभिभावकों का भी ध्यान खींच रही है। स्कूलों का कायाकल्प, स्मार्ट क्लास, एमडीएम, निशुल्क स्कूल बैग, कॉपी किताब, यूनिफार्म सरीखी सुविधाओं की मदद से परिषदीय स्कूल भी निजी स्कूलों को टक्कर दे रहे हैं। यही, वजह है कि वर्तमान सत्र में 1.15 लाख नए बच्चों ने दाखिला लिया है। जबकि, सरकार की ओर से जिले को 68,108 नए बच्चों के नामांकन का लक्ष्य मिला था।
विज्ञापन


सत्र 2021-22 में जिले के 2514 परिषदीय स्कूलों में 3.15 लाख बच्चों का नामांकन था। नए सत्र में नामांकन कराने के लिए पिछले दिनों अभियान चलाया गया। अब तक की जो तस्वीर सामने आई है वह सत्र 2022-23 में 1.15 लाख से बढ़कर चार लाख के आंकड़े को पार कर गई है। अंग्रेजी माध्यम के रूप में भी 300 परिषदीय स्कूलों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन


बीएसए आरके सिंह ने कहा कि परिषदीय स्कूलों में सत्र 2022-23 में शासन की ओर से दिए गए नए नामांकन के सापेक्ष तकरीबन दोगुना प्रवेश कराया गया है। नामांकित बच्चों को शासन की ओर से यूनिफार्म, कॉपी, किताब आदि भी मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed