फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.06 billion will improve the condition of 21 roads

1.06 अरब से सुधरेगी 21 सड़कों की सूरत, यात्रा होगी सुगम

Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
1.06 billion will improve the condition of 21 roads
1.06 अरब से सुधरेगी 21 सड़कों की सूरत, यात्रा होगी सुगम
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत मिली स्वीकृति, 166 किलोमीटर सड़क होगी दुरुस्त
महराजगंज। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत जिले के 11 ब्लॉकों में चिह्नित कुल 21 सड़कों की दशा सुधारी जाएगी। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कुल 166 किलोमीटर सड़कों को चकाचक किया जाएगा। इस पर 1.06 अरब की धनराशि व्यय की जाएगी। सड़क की स्थिति सुधरने से इन मार्गों पर आमजन की यात्रा सुगम होगी।
जिले के अधिकांश ब्लॉकों में ऐसी सड़क है, जो न सिर्फ बदहाल है, बल्कि उस पर यात्रा करना कठिन कार्य है। सड़क के खराब होने से जहां लोगों को शारीरिक रूप से दिक्कत होती है, वहीं धन व समय भी बर्बाद होता है। आमजन की समस्या को दूर कराने के उद्देश्य से ग्रामीण अभियंत्रण विभाग ने इन 21 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन स्तर से स्वीकृति मिल गई है। स्वीकृति मिलने से अब सड़क की दशा सुधारने में मदद तो मिलेगी ही, आमजन की मुश्किलों को कम किया जा सकेगा। ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता केएस प्रताप ने कहा कि जिले में कुल 21 नए सड़कों को मंजूरी मिली है। उससे जहां सड़क की स्थिति सुधरेगी, वहीं यात्रा भी सुगम हो सकेगा।
विज्ञापन

---
इन सड़कों के निर्माण को मिली मंजूरी
घुघली में लगभग 7.24 करोड़ से धर्मपुर बाजार से सीएसएनटीएन की 11.30 किलोमीटर सड़क। लगभग 4.12 करोड़ से लक्ष्मीपुर महंथ से बारीगांव तक 6.84 किलोमीटर सड़क एवं चार करोड़ से पोखरभिंडा से बारिया श्रीराम चौराहा तक 6.25 किलोमीटर सड़क का निर्माण। फरेंदा में लगभग 4.98 करोड़ से लोक विद्यापीठ कॉलेज से बैकुंठपुर तक 7.72 किलोमीटर सड़क का निर्माण। 3.82 करोड़ से सोनबरसा से हरपुर तक 5.90 किलोमीटर सड़क तथा 5.48 करोड़ से विधायक चौराहा से मनौवा तक 8.40 किलोमीटर सड़क का निर्माण। पनियरा में 6.85 करोड़ से मुजुरी से सुचितपुर बघौना तक 10.50 किलोमीटर तथा 3.55 करोड़ से देवीपुर से नरकटहा तक 5.56 किलोमीटर सड़क का निर्माण। लक्ष्मीपुर में 3.44 करोड़ से रामनगर से खोरिया नहर पिच पर 5.32 किलोमीटर सड़क का निर्माण। सदर में 5.94 करोड़ से महलगंज से जनकपुर तक नौ किलोमीटर सड़क का निर्माण। सिसवा में 5.58 करोड़ से सिसवा से बलूही धूस तक 8.6 किलोमीटर सड़क तथा 6.10 करोड़ से बीजापर से बंदी तक 9.42 किलोमीटर सड़क का निर्माण। नौतनवा में 10.87 करोड़ से चंडीथान से नेपाल बार्डर तक 17.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण। निचलौल में 3.61 करोड़ से टी 04 से बैठपुरवा तक 5.50 किलोमीटर और 3.33 करोड़ से टी04 से कटका तक पांच किलोमीटर सड़क का निर्माण। बृजमनगंज में 3.29 करोड़ से मिश्रौलिया से बंजरहा सोनबरसा तक पांच किलोमीटर एवं 3.47 करोड़ से लेहड़ा स्टेशन से चैनपुर तक 5.34 किलोमीटर सड़क का निर्माण। मिठौरा में 4.10 करोड़ से रजवल चौराहा से इंटर कॉलेज लक्ष्मीपुर एकडंगा तक 6.4 किलोमीटर सड़क का निर्माण। परतावल में 3.89 करोड़ से कतराती से नंदना खास तक 6.1 किलोमीटर सड़क का निर्माण।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
धानी ब्लॉक की एक भी सड़क चयनित नहीं
जिले में धानी ऐसा ब्लॉक है जहां की एक भी सड़क को योजना के तहत निर्माण के लिए चयनित नहीं किया गया है।
---
एक लाख से अधिक की आबादी को मिलेगा लाभ
जिले में इन 21 सड़कों के बन जाने से सड़क के आसपास रहने वाले लगभग एक लाख से अधिक की आबादी एवं राहगीरों को लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed