{"_id":"591c09164f1c1b8351f23aaa","slug":"this-way-taking-bath-will-help-you-to-be-fresh-whole-day","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पसीने की बदबू करती है शर्मिंदा, तो अपनाएं ये आसान तरीके ","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
पसीने की बदबू करती है शर्मिंदा, तो अपनाएं ये आसान तरीके
Thu, 18 May 2017 10:20 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Thu, 18 May 2017 10:20 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
पसीने की दुर्गंध
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मई महीने की इस चिलचिलाती धूप में अगर आप के शरीर से आने वाली पसीने की दुर्गंध आपके लिए शर्म का कारण बनती है? अपने शरीर से पसीने की बदबू हटाने के लिए आप मौका मिलते ही बाथरूम में घुस जाते हैं? बावजूद इसके आपको कोई फायदा नहीं हो रहा। लोग भी अब आपसे बात करने से कतराने लगे हैं तो घबराइए मत।बस इन आसान तरीकों को अपनाकर खुद को दिनभर खुशबूदार और फ्रेश बनाए रखें।
2 of 5
चमेली
गर्मियों में आप चाहे कितना भी नहा लें। लेकिन शरीर में पसीने की बदबू आपको फ्रेश फील नहीं होने देती। जिसकी वजह से कभी-कभी हमारे अंदर हीन भावना भी आ जाती है। खुद को इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमें चमेली के फूलों को एक बाथ टब में कुछ देर तक डालकर रखने के बाद स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से आप दिन भर फ्रेश फील करेंगे।
3 of 5
गुलाब
अगर आप खुद को बिना डियो के इस्तेमाल के ही फ्रेश फील करवाना चाहते हैं तो आपको गुलाब के पत्तों से नहाना चाहिए। इसके लिए आपको देसी गुलाब के 5 से 6 पत्तों को एक जग पानी में मिलाकर रखना होगा। रोजाना की तरह नहाने के बाद आखिर में आप गुलाब के पत्तों वाले पानी से नहा लें । ऐसा करने से आप दिन भर खूशबूदार बने रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीम
गर्मी में अगर आप भी फोड़े-फुंसी जैसी कई समस्याओं से पीड़ित होते हैं तो आपको नीम के पत्तों से नहाना चाहिए। इसके लिए आप नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी को ठंडा कर लें। पानी ठंडा होने के बाद उस पानी से स्नान करें।
विज्ञापन
5 of 5
एसेंशियल ऑइल
गर्मियों में खुद को अधिक समय के लिए फ्रेश बनाए रखने के लिए आप अरोमा थैरेपी की भी मदद ले सकते हैं। इसके लिए आप एसेंशियल ऑइल की कुछ बूंदों को अपनी नहाने वाले पानी में डाल दें। इस पानी से नहाने से आप खुद को तरोताजा फील करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।