फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Zeenat Aman said which genius decided that aunty is a derogatory term i am proud to be an aunty

Zeenat Aman: जीनत अमान बोलीं- किस जीनियस ने तय किया कि 'आंटी' अपमानजनक शब्द है, मुझे आंटी होने पर गर्व

Fri, 20 Sep 2024 02:14 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 02:14 PM IST
सार

जीनत अमान ने अपनी नई इंस्टाग्राम पोस्ट में आंटी शब्द को लेकर खुलकर बातचीत की। उन्होंने पूछा कि ये किस किस जीनियस ने तय किया है कि 'आंटी' एक अपमानजनक शब्द है?
 

विज्ञापन
Zeenat Aman said which genius decided that aunty is a derogatory term i am proud to be an aunty
जीनत अमान - फोटो : इंस्टाग्राम @thezeenataman

विस्तार

दिग्गज अभिनेत्री जीनत अमान, जब से इंस्टाग्राम पर आई हैं, तब से लगातार अलग-अलग विषयों पर अपने विचार साझा करती रहती हैं। कभी-कभी वो अपने फिल्मी करियर से जुड़े पुराने और दिलचस्प किस्से भी शेयर करती हैं। इस बार उन्होंने आंटी शब्द को लेकर अपने विचार सामने रखे हैं। उन्होंने आंटी शब्द को अपमानजनक कहने को लेकर खुलकर बात की।

विज्ञापन


YUDHRA Movie Review: इंटरनेशनल खिलाड़ी बनने की कोशिश में नागपाड़ा का गली बॉय, श्रीधर की कहानी ने दिया धोखा
विज्ञापन


बड़ी उम्र की महिलाओं के बिना हम कहां होते
जीनत ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक फोटो शेयर की, जिसमें उनकी स्वेटशर्ट पर 'आंटी' लिखा हुआ था। अपनी पोस्ट से साथ जीनत ने एक लंबा कैप्शन लिखा। उन्होंने लिखा कि किस जीनियस ने तय किया है कि 'आंटी' एक अपमानजनक शब्द है? निश्चित रूप से मैंने तो नहीं किया। वे बड़ी उम्र की महिलाएं, जो सब जगहों पर हैं और हमारे जीवन को आरामदायक और सुरक्षित बनाती हैं, उनके बिना हम कहां होते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Zeenat Aman (@thezeenataman)




भारतीय आंटी हर जगह
जीनत ने आगे लिखा कि भारतीय आंटी हर जगह हैं। वो आपको सहारा देने के लिए एक कंधा देती हैं, आपकी परेशानी को सुनने के लिए एक कान, गर्म खाना, एक स्वागत योग्य घर, एक जायज फटकार और ज्ञान का एक मोती देती हैं। उन्होंने लिखा कि जब आप आंटी शब्द को सुनते हैं, तो आप एक चिड़चिड़ी सी महिला के बारे में सोच सकते हैं या फिर आप अपने जिंदगी में बड़ी उम्र की महिलाओं के बारे में सोच सकते हैं। 

Krystle Dsouza: टीवी कलाकारों संग होने वाले भेदभाव पर बोलीं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- नीची निगाहों से देखा जाता है

मैं आंटी हूं और मुझे इस पर गर्व है
जीनत ने लिखा कि मैं एक आंटी हूं और मुझे इस पर गर्व है। यह एक ऐसा टैग है, जिसे मैं खुशी से पहनना चाहूंगी। उन्होंने बताया कि उनके जीवन में उनकी सौतेली मां शमीम आंटी थीं, जो उनके (जीनत के) बेटों के छोटे होने पर उनका काफी ख्याल रखती थीं। वो खाना बनाती थीं और बच्चों की देखभाल भी करती थीं। जीनत ने इतना लिखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स से पूछा कि अब आप मुझे अपने जीवन में असाधारण आंटी या आंटियों के बारे में बताइए।

Emmy Awards: एमी अवॉर्ड के नॉमिनेशन घोषित, बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस, ड्रामा, कॉमेडी श्रेणी में शामिल हुईं ये सीरीज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed