फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Visfot actress Krystle Dsouza said it is difficult to take a plunge from TV to films due to discrimination

Krystle Dsouza: टीवी कलाकारों संग होने वाले भेदभाव पर बोलीं क्रिस्टल डिसूजा, कहा- नीची निगाहों से देखा जाता है

Fri, 20 Sep 2024 12:10 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Fri, 20 Sep 2024 12:10 PM IST
सार

क्रिस्टल डिसूजा टीवी की जानी-पहचानी अभिनेत्री हैं। उन्होंने टीवी के अलावा बीते कुछ वर्षों में फिल्मों और वेब सीरीज में भी नजर आई हैं। इस बीच उन्होंने टीवी कलाकारों के साथ होने वाले भेदभाव पर दिल खोल कर बात की है। 

विज्ञापन
Visfot actress Krystle Dsouza said it is difficult to take a plunge from TV to films due to discrimination
क्रिस्टल डिसूजा - फोटो : इंस्टाग्राम @krystledsouza

विस्तार

क्रिस्टल डिसूजा टीवी की दुनिया की मशहूर हस्ती हैं। उन्होंने कई टीवी शोज में अपने किरदारों की बदौलत पहचान हासिल की है। वह आखिरी बार साल 2018 में फिक्शन टीवी शो 'बेलन वाली बहू' में नजर आई थीं। इसके एक साल के बाद उन्होंने 'फितरत' से अपना ओटीटी डेब्यू किया और फिर साल 2021 में उनकी पहली फिल्म रिलीज हुई। उन्होंने फिल्म 'चेहरे' से फिल्मों में डेब्यू किया, जिसमें अमिताभ बच्चन, इमरान हाशमी, रिया चक्रवर्ती जैसे कलाकार नजर आए थे। इस बीच उन्होंने न्यूज 18 इंडिया के साथ हुई एक बातचीत के दौरान कहा कि अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म करने के बाद भी उनके लिए बहुत कुछ नहीं बदला है। 

विज्ञापन


टीवी से फिल्मों में करियर बनाना है बेहद मुश्किल- क्रिस्टल
अभिनेत्री ने कई अन्य टीवी कलाकारो की तरह बताया कि एक टीवी कलाकार होने की वजह से उन्हें फिल्मों और वेब सीरीज के लिए भेदभाव का सामना करना पड़ा। अभिनेत्री ने कहा, “ऐसा अभी भी होता है। मुझे टीवी पर काम किए हुए छह-सात साल हो गए हैं, लेकिन मुझे अभी भी यह बहुत सुनने को मिलता है। लोग टीवी कलाकार शब्द का अपमानजनक तरीके से इस्तेमाल करते हैं। टीवी ने मुझे वो बनाया है, जो मैं आज हूं। इसने मुझे लोगों के बीच लोकप्रिय किया है, लेकिन मैं अब भी ऐसी बातें सुनती हूं कि ओह तुम टीवी से हो, इसलिए तुम्हें कास्ट करना मुश्किल है, लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मैं टीवी से हूं और मुझे इस पर गर्व है। मुझे सच में समझ नहीं आता कि टीवी से फिल्मों में आना इतना मुश्किल क्यों है।"
विज्ञापन

The Family Man 3: 'द फैमिली मैन 3' में हुई जयदीप अहलावत की एंट्री? इस खास जगह पर हो रही है सीरीज की शूटिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

टीवी कलाकार होते हैं सबसे ज्यादा मेहनती- क्रिस्टल डिसूजा 
टीवी अभिनेत्री ने कहा कि आज भी, जब वो छोटे शहरों में जाती हैं, तो लोग उन्हें जीविका कहते हैं, या पूछते हैं कि मानवी कहां है। उन्होंने आगे कहा कि वहीं अगर बगल में कोई फिल्म अभिनेता खड़ा हो, तो वो शायद उन्हें जानते भी नहीं हो। अभिनेत्री ने आगे कहा,"मुझे लगता है कि टीवी की लोगों के बीच अच्छी पहुंच है। टीवी अभिनेता वाकई अद्भुत हैं। उन्हें बहुत-बहुत बधाई। वो सबसे ज्यादा मेहनती होते हैं और वो दबाव में भी काम कर सकते हैं। फिर चाहे उनके सामने कैसा भी दबाव क्यों न हो।"
Shama Sikander: जब शमा सिकंदर ने की थी जान देने की कोशिश, डॉक्टर ने पूरी रात निकाला था जहर
'टीवी अभिनेताओं को नीची निगाहों से देखा जाता है'
अभिनेत्री ने इस दौरान कहा कि उनकी दूसरी फीचर फिल्म 'विस्फोट' उनकी पहली फिल्म के तीन साल बाद आई थी। उन्होंने कहा कि उनका मानना है कि टीवी का टैग जुड़ा होने के कारण उन्हें फिल्मों के ऑफर कम मिले हैं। अभिनेत्री ने कहा,"मुझे नहीं लगता कि जिन लोगों के पास विशेष अधिकार नहीं है, उनके पास ऑफर की बाढ़ आ जाती है। आपको हर दिन बाहर जाकर रोल की तलाश करनी होती है और ज्यादातर बार वो सफल नहीं होता। इसके पीछे की वजह आपके अभिनय और आप अपने काम में कितने अच्छे हैं, उससे संबंधित नहीं होती है। टीवी से आने पर आपके लिए आसान नहीं होता। मुझे नहीं पता उन्हें नीची निगाहों से क्यों देखा जाता है?"
Alia Bhatt: आलिया की बेटी राहा ने सबसे पहले बोला था ये शब्द, बताया- 'उसके जन्म के समय लगा कि भगवान से मिल गई'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed