RJ Mahvash: क्रिकेटर युजवेंद्र से डेटिंग की अफवाहों के बीच महवश के हाथ में दिखा गुलाब, यूजर ने दिए रिएक्शन
पिछले कुछ समय से क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और आरजे महवश का नाम जोड़ा जा रहा है, दोनों की डेटिंग की अफवाह सामने आ रही हैं। हाल ही में आरजे महवश को पैपराजी ने हाथ में लाल गुलाब लिए देखा। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।
विस्तार
कोरियोग्राफर धनश्री से तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल को अक्सर आरजे महवश के साथ देखा गया। दोनों के बीच की केमिस्ट्री देखकर अटकलें लगने लगीं कि ये डेट कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी युजवेंद्र और आरजे महवश एक-दूसरे को लेकर पोस्ट करते हैं, एक-दूसरे को सराहते हैं। हाल ही में जब आरजे महवश के हाथ में गुलाब दिखा तो यूजर्स ने कई तरह के रिएक्शन दिए।
यूजर ने दिए ये रिएक्शन
हाल ही में आरजे महवश का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, इसमें वह हाथ में लाल गुलाब पकड़े नजर आ रही हैं। महवश आराम से वॉक कर रही हैं। इस वीडियो को देखकर यूजर ने कहा कि ये गुलाब युजवेंद्र ने दिया है या महवश उन्हें देने जा रही हैं। वहीं कुछ यूजर बोले, ‘युजवेंद्र ने कितनी जल्दी मूवऑन कर लिया है।’ बताते चलें कि हाल ही में युजवेंद्र चहल और कोरियाेग्राफर धनश्री का तलाक हुआ है।
एक-दूसरे की करते हैं तारीफ
आरजे महवश और युजवेंद्र चहल अक्सर ही एक-दूसरे की तारीफ करते भी नजर आते हैं। पिछले दिनों आरजे महवश ने इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत में कहा कि वह युजवेंद्र चहल की अच्छाई को अपनाना चाहती हैं। महवश कहती है, ‘युजवेंद्र बहुत केयरिंग हैं, लोगों की मदद करते हैं। मैं उनका यही नेचर अपनाना चाहती हूं।’ वहीं जब आरजे महवश की वेब सीरीज ‘प्यार पैसा प्रॉफिट’ का प्रीमियर हुआ तो युजवेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाकर उन्हें सपोर्ट किया। इन सभी बातों ने इनकी डेटिंग की अफवाहों को और हवा दी।
अफवाहों को लेकर भी चुप्पी तोड़ी
हाल ही में ‘द फ्री प्रेस जर्नल’ से भी आजे महवश ने बातचीत की। इस बातचीत में युजवेंद्र चहल का नाम लिए बगैर मौजूदा अफवाहों को गलत बताया। वह कहती हैं, ‘ मैं एक नॉर्मल लड़की हूं, अपनी जिंदगी जीना चाहती हूं। कुछ लोगों ने बिना सच्चाई जाने मेरे बारे में गलत बातें फैलानी शुरू कर दी हैं, इससे मेरी मेंटल हेल्थ पर असर पड़ा है।’
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.