फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yudhra actor Ram Kapoor Said Gender Equality is not needed In Entertainment its audiences who decide

Ram Kapoor: मनोरंजन जगत में लैंगिक समानता पर बोले राम कपूर, कहा- यह हमेशा दर्शक ही तय करते हैं

Sat, 14 Sep 2024 09:51 AM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:51 AM IST
सार

टीवी के मशहूर अभिनेता राम कपूर ने हाल में मनोरंजन उद्योग में लैंगिक समानता को लेकर बात की है। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर नहीं सोचते, क्योंकि इन सब चीजों को दर्शक ही निर्धारित करते हैं। 

विज्ञापन
Yudhra actor Ram Kapoor Said Gender Equality is not needed In Entertainment its audiences who decide
राम कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम @iamramkapoor

विस्तार

राम कपूर टीवी की दुनिया के बड़े नाम हैं। उन्होंने टीवी पर एक से बढ़कर एक शो में काम किया है। इससे उन्हें घर-घर में पहचान मिली है। टीवी के अलावा वह फिल्मों में भी नजर आते रहे हैं। एक बार फिर वह फिल्म 'युध्रा' में नजर आने वाले हैं। फिल्मी दुनिया में लैंगिक समानता पर काफी बहस होती है। इस बीच अब राम कपूर ने भी इस पर टिप्पणी की है। उन्होंने कहा है कि मनोरंजन उद्योग में लैंगिक समानता जरूरी नहीं है, क्योंकि यह दर्शकों द्वारा निर्देशित की जाती है। 

विज्ञापन


मनोरंजन उद्योग में लैंगिक समानता की जरूरत नहीं- राम कपूर 
टीवी के स्टार अभिनेता ने कहा कि बॉलीवुड में अभिनेता भले ही अभिनेत्रियों से बड़ा रुतबा रखते हैं, लेकिन जब बात टीवी की आती है, तो ऐसा नहीं होता। उन्होंने कहा कि बात जब टीवी की आती है, तो वे अभिनेत्रियों के बाद दूसरे स्थान पर आते हैं और कोई भी इस पर सवाल नहीं उठाता। राम कपूर ने हिंदुस्तान टाइम्स के साथ एक इंटरव्यू के दौरान कहा, "मुझे नहीं लगता कि मनोरंजन उद्योग में लैंगिक समानता की वास्तव में जरूरत है, क्योंकि हर उद्योग की एक खास गतिशीलता होती है और उस गतिशीलता को दर्शकों द्वारा निर्धारित किया जाता है।"
विज्ञापन

Nandamuri Balakrishna: बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आए नंदमुरी बालकृष्ण, दान में दिए 50 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

'टीवी पर महिला कलाकारों का है दबदबा'
उन्होंने आगे कहा, " मैं एक ऐसे उद्योग का हिस्सा रहा हूं, जहां महिलाओं का दबदबा है। 15 साल तक मैं टेलीविजन उद्योग का हिस्सा रहा, जहां महिला प्रधान भूमिकाएं पुरुष प्रधान भूमिका से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। छोटे पर्दे पर सब कुछ तुलसी और पार्वती के बारे में है। पुरुष प्रधान भूमिकाएं महिला प्रधान भूमिका के बाद दूसरे स्थान पर होती हैं, लेकिन उन पूरे 15 सालों में मैंने कभी भी वहां पुरुष प्रधान भूमिका की परवाह नहीं की।" अभिनेता ने आगे कहा कि दर्शक यही चाहते थे, इस लिए उनके लिए यह मायने नहीं रखता, फिर चाहे बॉलीवुड हो, जहां पुरुष बेहतर कर रहे हैं, या टेलीविजन हो, जहां महिलाएं बेहतर कर रही हैं।
Hindi Diwas 2024: हिंदी दिवस पर जाने उन सितारों के बारे में, जिनकी हिंदी है बेहद शानदार
कई ऐसे उद्योग हैं, जहां महिलाएं हावी हैं- राम कपूर 
राम कपूर ने आगे जोड़ते हुए कहा कि मॉडलिंदग की दुनिया में पुरुष मॉडल महिला मॉडलों के करीब भी नहीं पहुंच सकते। उन्होंने कहा कि नाओमी कैंपबेल और सिंडी क्रॉफर्ड के बारे में हर कोई जानता है, लेकिन पुरुष मॉडल किसी को भी याद नहीं होता। वहां कोई लैंगिक समानता के बारे में बात नहीं करता। अभिनेता ने कहा कि ऐसे बहुत से उद्योग हैं, जहां महिलाएं राज करती हैं और किसी को इससे बहुत ज्यादा फर्क भी नहीं पड़ता। उन्होंने कहा कि वह इसे लेकर ज्यादा नहीं सोचते, यह हमेशा दर्शक ही तय करते हैं। 

Malavika Mohanan: सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इंटिमेट दृश्यों पर बोलीं मालविका, कहा- इन्हें फिल्माना आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed