फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Nandamuri Balakrishna came forward to help the telangana flood victims donated 50 lakh rupees

Nandamuri Balakrishna: बाढ़ पीडितों की मदद के लिए आगे आए नंदमुरी बालकृष्ण, दान में दिए 50 लाख रुपये

Sat, 14 Sep 2024 09:21 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 14 Sep 2024 09:21 AM IST
सार

दिग्गज अभिनेता नंदमुरी बालकृष्ण ने तेलंगाना बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए 50 लाख रुपये दान में दिए है। उनकी ओर से उनकी बेटी ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को दान की राशि दी। 
 

विज्ञापन
Nandamuri Balakrishna came forward to help the telangana flood victims donated 50 lakh rupees
नंदमुरी बालकृष्ण - फोटो : इंस्टाग्राम @balakrishna_nandamuri_

विस्तार

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के लोग बाढ़ से जूझ रहे हैं। भीषण बाढ़ के कारण लोगों का जीवन अस्त-वयस्त हो गया है। राज्य सरकार अपनी ओर से लोगों को राहत देने के प्रयास में जुटी है। इसी बीच, दक्षिण भारत के बड़े अभिनेता  नंदमुरी बालकृष्ण ने बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष में दान किए 50 लाख रुपये 
नंदमुरी बालकृष्ण ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपये दान दिए है। मालूम हो कि बालकृष्ण अभिनेता के साथ-साथ नेता भी है। उनकी ओर से उनकी बेटी तेजस्वनी ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी को चेक दिया है। नंदमुरी के अलावा कई कलाकार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ चुके हैं। 
विज्ञापन


Box Office Collection Report: 'द बकिंघम मर्डर्स' की धीमी शुरुआत, 'स्त्री 2' और 'गोट' ने कमाए इतने करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन कल्याण और अल्लू अर्जुन भी दे चुके हैं दान
अभिनेता और आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने तेलंगाना सीएम से मिलने के बाद मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये दान दिए थे। जूनियर एनटीआर ने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान दिए थे। उनके बाद अल्लू अर्जुन ने दोनों राज्यों के लिए एक करोड़ रुपये का दान दिया था।

Kate Winslet: केट विंसलेट को 'ली' के सेट पर मिली थी बेली रोल छिपाने की सलाह, इनकार कर एक्ट्रेस ने दिया यह जवाब

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
नंदमुरी बालकृष्ण ने लीजेंड, वीर सिम्हा रेड्डी, अखंडा, जय सिम्हा, सिम्हा, समरसिम्हा रेड्डी, रूलर, पैसा वसूल, सुल्तान, राउडी इंस्पेक्टर और लक्ष्मी नरसिम्हा समेत कई फिल्मों में काम किया है। उन्हें पिछली बार भगवंत केसरी में देखा गया था। उनकी नई फिल्म 'एनबीके 109' होगी। फिलहाल ये फिल्म का अस्थाई नाम है। आने वाले दिनों में फिल्म से जुड़ी नई जानकारी सामने आएगी।

Malavika Mohanan: सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ इंटिमेट दृश्यों पर बोलीं मालविका, कहा- इन्हें फिल्माना आसान नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed