फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Yashraj films deals with netflix for some bollywood movies including shah rukh amitabh salman films

शाहरुख की ‘DDLJ’ से अमिताभ की ‘सिलसिला’ तक, ये फिल्में नेटफ्लिक्स पर करेंगी धमाल; यशराज फिल्म्स से हुई डील

Sat, 01 Nov 2025 02:06 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 01 Nov 2025 02:06 PM IST
सार

Bollywood Movies On Netflix: फिल्म निर्माण कंपनी यशराज फिल्म्स की कई बॉलीवुड फिल्में अब नेटफ्लिक्स पर दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। इसमें शाहरुख, सलमान, आमिर से लेकर अमिताभ बच्चन तक की फिल्में शामिल हैं।

विज्ञापन
Yashraj films deals with netflix for some bollywood movies including shah rukh amitabh salman films
बॉलीवुड फिल्में नेटफ्लिक्स पर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यशराज फिल्म्स ने स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स से एक खास डील की है। अब बॉलीवुड की शानदार फिल्में ओटीटी पर भी दर्शकों के लिए मौजूद होंगी। इन फिल्मों में शाहरुख की 'डीडीएलजे', सलमान की 'मुझसे शादी करोगी' और अमिताभ बच्चन की 'सिलसिला' जैसी फिल्में शामिल हैं। जानिए किस तारीख को स्ट्रीम की जाएंगी ये मूवीज। 

विज्ञापन

शाहरुख खान के फैंस को तोहफा
यशराज फिल्म्स ने नेटफ्लिक्स के साथ इंस्टग्राम हैंडल पर संयुक्त रूप से एक पोस्ट साझा किया है। इसमें कई बॉलीवुड फिल्मों का जिक्र है, जो नेटफ्लिक्स पर दिखाई जाएंगी। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख के जन्मदिन से पहले उनके प्रशंसकों को खास तोहफा दिया गया है। आज यानी शनिवार से ही शाहरुख की कई फिल्में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही हैं, जिनमें 'डीडीएलजे', 'चक दे इंडिया' और 'डर' जैसी फिल्में शामिल हैं। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)



सलमान खान के जन्मदिन की भी है खास तैयारी
यशराज फिल्म्स द्वारा साझा किए गए पोस्ट में फिल्मों की लिस्ट में अमिताभ, सलमान-आमिर की फिल्में मौजूद हैं। इसी तरह, सलमान खान की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, ‘एक था टाइगर’ , ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ उनके जन्मदिन के अवसर यानी 27 दिसंबर को स्ट्रीम होंगी। इस कड़ी में अमिताभ की 'सिलसिला', 'कभी-कभी' जैसी फिल्में भी हैं। 

यह खबर भी पढ़ें: चुनावी सरगर्मी के बीच खेसारी पर पवन सिंह का पलटवार, बोले- ‘15 साल पहले का बिहार देख लें, पता चल जाएगा’


इस तारीख से स्ट्रीम होंगी फिल्में
सभी फिल्मों के स्ट्रीम करने की एक तारीख तय की गई है। इस कड़ी में पहली तारीख तो आज यानी 01 नवंबर है, फिर 14 नवंबर, 28 नवंबर, 5 दिसंबर, 12-28 दिसंबर, 27 दिसंबर, 22 जनवरी, 7-14 फरवरी। ये तारीखें बताई गई हैं। आपको बताते चलें कि आमिर खान, ऋतिक रोशन, अनिल कपूर से लेकर अर्जुन कपूर तक की फिल्में इमसें मौजूद हैं। 

नेटिजंस में खुशी की लहर
इस खबर के सामने आते ही नेटिजंस की खुशी का ठिकाना नहीं है। फैंस अब अपने पसंदीदा एक्टर्स की फिल्में नेटफ्लिक्स पर देख सकेंगे। एक यूजर ने कहा, 'अब होगा एसआरके डे की तैयारी।' दूसरे यूजर ने बोला, 'बड़े-बड़े प्लैटफॉर्म्स पर ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।' इसके अलावा अन्य यूजर्स ने 'देवदास' जैसी अन्य फिल्मों को भी जोड़ने की मांग की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed