फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Why Smriti Irani did not give audition for the film Dil Chahta Hai revealed so many secrets about her

Smriti Irani: स्मृति ईरानी ने क्यों नहीं दिया था फिल्म 'दिल चाहता है' का ऑडिशन, खोल दिए कई राज

Sat, 20 Apr 2024 02:59 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Sat, 20 Apr 2024 02:59 PM IST
सार

स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने मौकों को जाने दिया। 

विज्ञापन
Why Smriti Irani did not give audition for the film Dil Chahta Hai revealed so many secrets about her
स्मृति ईरानी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्मृति ईरानी ने अभिनय की दुनिया से लेकर सियासत के गलियारों तक अपनी पहचान बनाई हैं। वह इन दिनों लोकसभा चुनाव 2024 में व्यस्त है। वह अपनी पार्टी बीजेपी के लिए जमकर प्रचार कर रही हैं। टीवी सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' से घर-घर में पहुंचने वाली स्मृति इन दिनों नेतागिरी करते हुए घर-घर पहुंच रही हैं। हाल ही में, स्मृति ईरानी ने अपने अभिनय करियर को लेकर कुछ बातें साझा की है।

विज्ञापन


नहीं दिया 'दिल चाहता है' का ऑडिशन
स्मृति ईरानी ने एक वेबसाइट से बात करते हुए बताया कि जिंदगी में दूसरी प्राथमिकताओं के चलते उन्होंने कई मौकों को जाने दिया। एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए स्मृति ने बताया कि उन्हें आमिर खान की फिल्म 'दिल चाहता है' के लिए ऑडिशन देने का मौका मिला था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया था। इसकी वजह बताते हुए स्मृति ने कहा कि उस दौरान उनकी प्राथमिकता दूसरी थी और वह मां बनना चाहती थी।
विज्ञापन


Imran Khan: करण जौहर का घर किराए पर लेने की खबरों पर इमरान खान ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


कई फिल्मों में मिला था मुख्य किरदार निभाने का मौका
स्मृति ईरानी ने बताया कि उन्हें कई फिल्मों में मुख्य किरदार निभाने का अवसर मिला था, लेकिन उन्होंने मौकों को जाने दिया। फिल्म 'दिल चाहता है' में उन्हें एक प्रमुख महिला किरदार मिला था। स्मृति ने बताया कि उन्हें अवसरों को जाने देने का कोई अफसोस नहीं हैं। उन्हें यह बात बड़ी अच्छी तरह से मालूम थी कि वह पेशेवर रूप से क्या कर रही हैं और किस दिशा में जा रही हैं। यही वजह है कि उन्हें इस बात का कोई अफसोस नहीं है कि उन्होंने बड़े अवसरों को हाथ से जाने दिया।

NTR Jr New Movie: जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed