NTR Jr New Movie: जूनियर एनटीआर-प्रशांत नील की फिल्म पर आया बड़ा अपडेट, जानें कब से शुरू होगी शूटिंग!
देवरा के अलावा जूनियर एनटीआर अपनी आगामी फिल्म वॉर 2 को लेकर भी चर्चा में हैं। हाल ही में वे ऋतिक के साथ शूटिंग करने के लिए मुंबई पहुंचे थे। इसके अलावा वे प्रशांत नील के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर काम करेंगे। अब इस फिल्म को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है।
विस्तार
आरआरआर के बाद जनियर एनटीआर की लोकप्रियता में गजब का इजाफा देखने को मिला है। इस फिल्म के बाद उनके विदेशी फैंस की संख्या में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। फिलहाल, इन दिनों वे अपनी आगामी फिल्म देवरा को लेकर चर्चा में हैं। कोरताला शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस बीच उनके एक और प्रोजेक्ट पर बड़ा अपडेट आया है।
देवरा के बाद जूनियर एनटीआर प्रशांत नील के साथ काम करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केजीएफ और सलार की तरह इस फिल्म को भी बड़े स्केल पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि यह प्रोजेक्ट इस साल अगस्त के महीने से शुरू हो सकता है। रिपोर्ट की मानें तो फिल्म को दो भाग में रिलीज किया जाएगा। इससे पहले के कई रिपोर्ट में बताया गया था कि फिल्म अप्रैल में शुरू हो जाएगी। हालांकि, ऐसा नहीं हो सका।
Aayush Sharma: 'रुसलान' एक्टर आयुष शर्मा ने सलमान खान को लेकर दिया बयान, कहा, 'बनाएंगे अपनी अलग पहचान'
फिलहाल, आरआरआर अभिनेता देवारा: पार्ट 1 और वॉर 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। देवरा में जान्हवी कपूर और सैफ अली खान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म के कलाकारों में प्रकाश राज, श्रीकांत, शाइन टॉम चाको भी शामिल हैं। फिल्म देवरा को भारी भरकम बजट में बनाया जा रहा है। मेकर्स का दावा है कि लोगों को फिल्म का वीएफएक्स हैरान कर देगा। इस 10 अक्तूबर को रिलीज करने की तैयारी है।
Farah Khan: इतनी अकड़ में रहते हैं कलाकार! वैनिटी की करते हैं मांग, पहले पेड़ के पीछे कपड़े बदलती थी हीरोइन