फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who was Anil Arora know about Malaika Arora father career life marriage and divorce with Joyce Polycarp

Anil Arora: 11 साल की थीं मलाइका तभी हो गया था माता-पिता का अलगाव, छलका था एक्ट्रेस का दर्द

Wed, 11 Sep 2024 02:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 11 Sep 2024 02:48 PM IST
सार

मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ था। अनिल मेहता भारतीय मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। अनिल पंजाबी हिंदू थे। मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली ईसाई हैं।

विज्ञापन
who was Anil Arora know about Malaika Arora father career life marriage and divorce with Joyce Polycarp
मलाइका अरोड़ा-अनिल मेहता - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता ने मुंबई के बांद्रा स्थित अपने घर की छत से कूदकर खुदकुशी कर ली। इस खबर से पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में दुख की लहर है। अनिल मेहता ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं। घटना की जानकारी पाकर पहुंची पुलिस ने बताया कि जांच चल रही है कि आखिर उन्होंने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आइए आपको बताते हैं कि कौन थे मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता।

विज्ञापन

अपने ही गांव की कहानी पर बनाई 'सुपर ब्वॉयज ऑफ मालेगांव', जानें कौन हैं नासिर शेख?
विज्ञापन


मर्चेंट नेवी में थे अनिल मेहता
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल का जन्म पंजाब के फाजिल्का जिले में हुआ था। अनिल मेहता भारतीय मर्चेंट नेवी में कार्यरत थे। अनिल पंजाबी हिंदू थे। मलाइका की मां जॉयस पॉलीकार्प मलयाली ईसाई हैं। हालांकि दोनों का कई वर्ष पहले तलाक हो गया था। तब से वह बांद्रा स्थित अपने घर में ही रहते थे। मलाइका की एक बहन हैं, अमृता। अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड की नामी एक्ट्रेस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

Fardeen Khan: फरदीन खान के लिए लकी चार्म हैं खिलाड़ी, एक्टर ने साझा किया 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का अनुभव

पेरेंट्स के तलाक के वक्त 6 साल की थीं अमृता
मलाइका ने एक बार बातचीत में बताया कि जब उनके पेरेंट्स का तलाक हुआ था तब मलाइका 11 साल की थी और उनकी बहन 6 साल की थीं। दोनों बहनों का पालन-पोषण मलाइका की मां ने ही किया था। मलाइका ने बताया, 'पापा से तलाक के बाद उनकी मां ठाणे जिले के चेंबूर में शिफ्ट हो गई थीं। पापा से अलग होने के बाद मलाइका ने अपनी की मां को नए और अनोखे नजरिए से देखा था। मां सुबह से शाम तक माता-पिता दोनों की जिम्मेदारी निभाती थीं।' मलाइका ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनका बचपन शानदार था, लेकिन आसान बिल्कुल नहीं था। बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था, हालांकि मुश्किल समय आपको जरूरी सबक सिखाते हैं।
Vihaan Samat: अनन्या के साथ 'कॉल मी बे' के बाद 'सीटीआरएल' में नजर आएंगे विहान, अभिनेत्री को लेकर कही ये बात

पहले से ही ठीक नहीं था स्वास्थ्य
मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता का स्वास्थ्य काफी समय से ठीक नहीं था। जुलाई 2023 में मलाइका अरोड़ा के पिता अनिल मेहता को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में एक्ट्रेस को अस्पताल में अपनी मां जॉयस से मुलाकात करते हुए भी देखा गया। हालांकि उनको क्या तकलीफ थी, इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ। आपको बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अनिल मेहता मलाइका को सौतेले पिता थे। हालांकि, मलाइका या उनके परिवार की तरफ से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed