{"_id":"66e14a302b47e85f4b07ad7e","slug":"fardeen-khan-shares-his-experience-working-with-akshay-kumar-in-movie-housefull-5-calls-him-lucky-charm-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fardeen Khan: फरदीन खान के लिए लकी चार्म हैं खिलाड़ी, एक्टर ने साझा किया 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का अनुभव","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Fardeen Khan: फरदीन खान के लिए लकी चार्म हैं खिलाड़ी, एक्टर ने साझा किया 'हाउसफुल 5' में साथ काम करने का अनुभव
Wed, 11 Sep 2024 01:20 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:20 PM IST
सार
फरदीन खान फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन साझा करते नजर आएंगे। एक्टर इसे लेकर बेहद खुश हैं और उन्होंने खिलाड़ी के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार-फरदीन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
करीब 14 साल के लंबे अंतराल के बाद फरदीन खान ने वेब सीरीज 'हीरामंडी' से बॉलीवुड में कमबैक किया। जल्द ही फरदीन अब अक्षय कुमार के साथ 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में अक्षय को साथ काम करने को लेकर फरदीन खान ने अपना अनुभव साझा किया है। साथ ही उन्हें अपना लकी चार्म भी बताया है।
विज्ञापन
अक्षय कुमार हैं 'लकी चार्म'
फरदीन खान ने हाल ही में बॉलीवुड बबल के साथ बातचीत में 'हाउसफुल 5' में रितेश देशमुख और अक्षय कुमार के साथ काम को लेकर अपना अनुभव साझा किया है। फरदीन ने कहा कि अक्षय कुमार उनके लिए 'लकी चार्म' साबित हुए हैं। दोनों ही एक्टर्स के साथ उनका गहरा रिश्ता है और वह इनके साथ पहले भी काम कर चुके हैं। 'हाउसफुल' की अगली सीरीज के साथ फिर से दोनों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला है। फरदीन ने कहा कि दोनों ही एक्टर्स अपने किरदार को खास तरीके से निभाते हैं, हमेशा उन्हें कुछ नया सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
Gulshan Devaiah: ‘लुटेरा’ के खराब प्रदर्शन से परेशान थे रणवीर सिंह! गुलशन देवैया ने किया खुलासा
विज्ञापन
रितेश देशमुख के साथ है स्पेशल कनेक्शन
फरदीन खान ने कहा, 'रितेश के साथ हाउसफुल में काम करने का मौका मिला तो मुझे बहुत खुशी हुई। उन्होंने कहा, 'रितेश के साथ मेरा गहरा रिश्ता है, आज में उनको यहां पर मिस कर रहा हूं। रितेश के साथ काम करना और भूमिका को निभा पाना बहुत आसान हो जाता है, क्योंकि हमारे बीच विश्वास और एक-दूसरे के लिए सम्मान है। मैं रितेश को बहुत अच्छे से जानता हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों को ही अपनी इंडस्ट्री का अनुभव भी है इसलिए हमारे लिए किसी भी भूमिका को निभाना आसान हो जाता है।'
The Apprentice Trailer: 'द अप्रेंटिस' का ट्रेलर जारी, राष्ट्रपति चुनाव से पहले देखने को मिलेगी ट्रंप की कहानी
ओटीटी पर कमाल दिखा रही है फिल्म 'विस्फोट'
बता दें फिल्म 'हाउसफुल 5' 6 जून 2025 को रिलीज होगी। फिलहाल फरदीन की ओटीटी फिल्म 'विस्फोट' ने वाकई विस्फोट मचा दिया है। ये फिल्म साल 2022 में सिनेमाघरों में भी रिलीज हुई थी, हालांकि बॉक्स ऑफिस पर तब फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
Malaika Arora Father Death: मलाइका अरोड़ा के पिता ने की खुदकुशी, दुख की घड़ी में पूर्व पत्नी के मायके पहुंचे अरबाज खान
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन