फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is Selma Blair got arrested from new york know about her film and tv work

कौन हैं सेल्मा ब्लेयर?: इस वजह से गिरफ्तार हुईं अमेरिकी अभिनेत्री, फिल्मों के साथ टीवी में कमाया नाम

Tue, 13 Oct 2026 09:36 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 13 Oct 2026 09:36 AM IST
सार

Who Is Selma Blair: सेल्मा ब्लेयर बीते कल देर रात गिरफ्तार हो गई हैं। उन पर विमान परिचारिकाओं को जख्मी करने का आरोप है। इस बीच आइए जानते हैं कि सेल्मा ब्लेयर कौन हैं?
 

विज्ञापन
Who is Selma Blair got arrested from new york know about her film and tv work
सलमान ब्लेयर - फोटो : इंस्टाग्राम@selmablair

विस्तार

अमेरिकी अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर को रविवार को न्यूयॉर्क में गिरफ्तार किया गया है। इल्जाम है कि उन्होंने लॉस एंजिल्स से न्यूयॉर्क जा रही एक फ्लाइट में विमान परिचारिकाओं को जख्मी कर दिया। ब्लेयर को अस्पताल भी ले जाया गया। पोर्ट अथॉरिटी ऑफ न्यूयॉर्क एंड न्यू जर्सी ने बताया कि 54 वर्षीय ब्लेयर को रात करीब 11 बजे हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने क्या कहा?
अभिनेत्री के प्रतिनिधि ने बताया कि अभिनेत्री को एक चिकित्सा आपातकाल का सामना करना पड़ा था। इसी वजह से यह घटना हुई। एफबीआई ने बाद में ब्लेयर पर हमला करने का आरोप लगाते हुए एक नोटिस जारी किया। इस मामले को खास अदालत में निपटाया जाएगा।

अभिनेत्री सेल्मा ब्लेयर गिरफ्तार: विमान में दो एयर होस्टेस पर हमले का आरोप; एक्टर की सेहत पर क्या पता चला?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

Who is Selma Blair got arrested from new york know about her film and tv work
सलमान ब्लेयर - फोटो : इंस्टाग्राम@selmablair
पहले भी हुई दिक्कत
इससे पहले ब्लेयर को विमान में समस्याओं का सामना करना पड़ा था। साल 2016 में, उन्होंने कैनकन से लॉस एंजिल्स की उड़ान के दौरान दिए गए बयानों के लिए माफी मांगी थी। उन्होंने तब कहा था कि उन्होंने शराब को दवा के साथ मिला दिया था, जिससे वह बेहोश हो गई थीं।
 
विज्ञापन

कौन हैं सेल्मा ब्लेयर?
सेल्मा ब्लेयर एक अमेरिकी अभिनेत्री और लेखिका हैं। उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में अहम किरदार निभाया है। 23 जून, 1972 को साउथफील्ड, मिशिगन में जन्मी अभिनेत्री ने 'क्रूएल इंटेंशन्स' (1999), 'लीगली ब्लॉन्ड' (2001) और 'हेलबॉय' (2004) में मुख्य भूमिका निभाई।
 

Who is Selma Blair got arrested from new york know about her film and tv work
सलमान ब्लेयर - फोटो : इंस्टाग्राम@selmablair
टीवी में कमाया नाम
यही नहीं अभिनेत्री ने टीवी में भी बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने 'द पीपल बनाम ओ.जे. सिम्पसन: अमेरिकन क्राइम स्टोरी' में उन्होंने क्रिस जेनर का किरदार निभाया। सिटकॉम 'द एडवेंचर्स ऑफ पीट एंड पीट' जैसी सीरीज में भी वह नजर आईं।
 

विकलांग के अधिकारों के लिए उठाई आवाज 
2018 में वह मल्टीपल स्केलेरोसिस बीमारी से वह ठीक हुईं। हाल के वर्षों में, वह विकलांगता अधिकारों की वकालत करती रही हैं। 2023 में, वह अमेरिकन्स विद डिसेबिलिटीज एक्ट की वर्षगांठ मनाने के लिए जो बाइडेन के साथ व्हाइट हाउस में शामिल हुई थीं।
 

Who is Selma Blair got arrested from new york know about her film and tv work
सलमान ब्लेयर - फोटो : इंस्टाग्राम@selmablair
ब्लेयर का सामाजिक काम
ब्लेयर के समाज-सेवा के कामों में मार्क जैकब्स का स्किन कैंसर अवेयरनेस कैंपेन, फैशन अगेंस्ट एड्स 2011 कैंपेन, नो किड हंग्री, स्टेइंग अलाइव फाउंडेशन और नेशनल मल्टीपल स्क्लेरोसिस सोसाइटी शामिल हैं।

2 अक्तूबर, 2015 को, उन्हें 'द स्माइल गाला ला 2015' के दौरान 'यूनिवर्सल स्माइल अवार्ड' मिला। यह अवॉर्ड उन्हें कटे होंठ और तालू वाले बच्चों की मदद करने के लिए था। 

जून 2022 में, ब्लेयर 'गाइड ब्यूटी' की चीफ क्रिएटिव ऑफिसर बनीं; यह कंपनी उन लोगों के लिए कॉस्मेटिक उत्पाद बनाती है जिन्हें चलने-फिरने में दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed