फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   who is nandita mahtani first wife of sunjay kapur once dated ranbir kapoor is a stylist of virat kohli

Sunjay Kapur: कौन थीं संजय कपूर की पहली पत्नी? रणबीर कपूर को कर चुकीं डेट, विराट कोहली से भी कनेक्शन

Fri, 13 Jun 2025 11:35 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Fri, 13 Jun 2025 11:35 AM IST
सार

Sunjay Kapoor First Wife Nandita Mahtani: करिश्मा कपूर के साथ शादी करने से पहले संजय ने नंदिता महतानी से शादी की थी। आखिल कौन हैं नंदिता, चलिए आपको बताते हैं। 

विज्ञापन
who is nandita mahtani first wife of sunjay kapur once dated ranbir kapoor is a stylist of virat kohli
नंदिता महतानी - फोटो : एक्स

विस्तार

बिजनेसमैन संजय कपूर के निधन के बाद न सिर्फ बिजनेस वर्ल्ड, बल्कि बॉलीवुड और फैशन इंडस्ट्री में भी शोक की लहर दौड़ गई है। संजय कपूर की निजी जिंदगी हमेशा से सुर्खियों में रही है। बहुत कम लोग जानते हैं कि करिश्मा कपूर और प्रिया सचदेव से पहले संजय की पहली शादी फैशन डिजाइनर और सोशलाइट नंदिता महतानी से हुई थी। नंदिता महतानी सिर्फ एक बिजनेस फैमिली से नहीं आतीं, बल्कि उनका बॉलीवुड और क्रिकेट से भी कनेक्शन रहा है।

विज्ञापन

90 के दशक में हुई थी शादी 

नंदिता और संजय कपूर की शादी साल 1996 में हुई थी। दोनों की शादी ज्यादा समय तक नहीं चली और चार साल के अंदर ही, साल 2000 में उनका तलाक हो गया। नंदिता दिल्ली के एक प्रभावशाली व्यापारिक परिवार से हैं। उनके भाई भरत महतानी और बहन अनु हिंदुजा भी सोशल सर्कल में काफी सक्रिय हैं। नंदिता की फैमिली की शादियों में बॉलीवुड के बड़े सितारों की मौजूदगी रही है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि उनका नेटवर्क कितना बड़ा है।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Nandita Mahtani (@nanditamahtani)




ये खबर भी पढ़ें:Sunjay Kapur: कौन हैं संजय कपूर की दूसरी पत्नी प्रिया सचदेव? बॉलीवुड से कैसा है नाता, यहां जानिए


बॉलीवुड से खास रिश्ता 
नंदिता महतानी का नाम समय-समय पर कई बड़े सितारों के साथ जुड़ता रहा है। उन्होंने डीनो मोरिया के साथ न सिर्फ डेटिंग की बल्कि उनके साथ ‘प्लेग्राउंड’ नाम का एक फैशन ब्रांड भी चलाया। वहीं, एक वक्त ऐसा भी आया जब उनका नाम रणबीर कपूर के साथ जोड़ा गया। रणबीर ने खुद एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वो नंदिता से बहुत प्रभावित थे और एक समय उन्हें डेट भी किया था। साल 2017 में 'द क्विंट' के साथ बातचीत में एक्टर ने कहा था कि उनकी मम्मी को भी पता था कि उन्हें नंदिता पर क्रश था।
 

इसके अलावा, नंदिता ने साल 2017 में एक्टर विद्युत जामवाल से सगाई की थी। दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को पब्लिक किया और ताज महल में फिल्मी अंदाज़ में प्रपोज़ल की तस्वीरें भी साझा की थीं। हालांकि, ये रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया और दोनों के रास्ते अलग हो गए।

ये खबर भी पढ़ें: Sunjay Kapur Death: आधी रात बहन करिश्मा कपूर के घर पहुंचे सैफ-करीना, मलाइका भी आनन-फानन में पहुंचीं

 

विराट कोहली की स्टाइलिस्ट भी रह चुकी हैं नंदिता
नंदिता सिर्फ बॉलीवुड तक ही सीमित नहीं रहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट जगत के सबसे बड़े नाम विराट कोहली की भी स्टाइलिस्ट रह चुकी हैं। 2012 से वो विराट के लुक और स्टाइल को संवारने में जुटी रहीं। उनका मानना है कि विराट का फैशन सेंस उनकी पर्सनैलिटी से झलकता है – सादगी, आत्मविश्वास और एक परिपक्व स्टाइल।

संजय कपूर का दुखद अंत
संजय कपूर की मौत एक पोलो मैच के दौरान अचानक हुई, जब वह एक मधुमक्खी को निगल बैठे और उन्हें हार्ट अटैक आ गया। उनके निधन की खबर से उनके जानने वालों को गहरा धक्का पहुंचा है। संजय ने करिश्मा कपूर से शादी के बाद दो बच्चों - समायरा और कियान को जन्म दिया। तलाक के बाद उन्होंने प्रिया सचदेव से शादी की और एक बेटे अजारियस के पिता बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed